ब्रिटेन में हाहाकार, भारत समेत 25 देशों ने UK से आने वाली उड़ानें की निलंबित

नई दिल्ली। भारत उन दो दर्जन देशों की लिस्ट में शामिल हो गया है, जिसमें कोरोना वायरस (coronavirus) के म्यूटेशन( mutated strain of novel coronavirus) के चलते ब्रिटेन(UK) से आने-जाने वाली फ्लाइड को बंद कर दिया है। नए स्ट्रेन में पहले वाले वेरिएंट की तुलना में बहुत अधिक ट्रांस्मिसिबिलिटी है। इसका मतलब ये है कि पहले के वायरस के मुकाबले नया वायरस 70 फीसदी ज्यादा तेजी से संक्रमण फैलाता है। अब तक 25 देशों ने ब्रिटेन की फ्लाइट्स पर रोक लगा दी हैं।

India has suspended all flights from the UK know about full details

भारत के नागर विमानन मंत्रालय (Ministry of Civil Aviation) ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि फ्लाइट्स पर रोक 22 दिसंबर रात 23.59 बजे से प्रभावी होगी और 31 दिसंबर 2020 की रात 23.59 बजे तक लागू रहेगी। मंत्रालय ने यह भी कहा है कि इस अवधि के दौरान भारत से ब्रिटेन जाने वाली फ्लाइट्स भी अस्थायी तौर पर रद्द रहेंगी। आगे कहा कि एहतियात के तौर पर ब्रिटेन से भारत आने वाली सभी उड़ानों (22 दिसंबर रात 23.59 बजे से पहले उड़ान भरने वाली या भारत पहुंचने वाली) के यात्रियों को भारतीय एयरपोर्ट पर पहुंचने पर अनिवार्य रूप से RT-PCR टेस्ट कराना होगा। केवल यात्री उड़ानों को निलंबित किया गया है। कार्गो उड़ानों का संचालन जारी है।

दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, कोलकाता, अहमदाबाद और अमृतसर जैसे भारतीय हवाई अड्डों को लंदन से जोड़ने वाली फ्लाइट्स में एयर इंडिया, विस्तारा, ब्रिटिश एयरवेज, वर्जिन अटलांटिक सहित कई एयरलाइंस शामिल हैं। जिन 23 देशों के साथ भारत में एयर बब्बल करार है, उसमें से ब्रिटेन भी एक देश है। वहीं ब्रिटेन ने कहा है कि वायरस का नया स्ट्रेन नियंत्रण से बाहर होता दिख रहा है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने रविवार को चेतावनी जारी करते हुए कहा कि क्रिसमस के दौरान शॉपिंग और भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें क्योंकि कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन काफी तेजी से फैल रहा है।

13 यूरोपीय देशों फ्रांस, जर्मनी, इटली, स्विट्जरलैंड, पुर्तगाल, बेल्जियम, ऑस्ट्रिया, बुल्गारिया, डेनमार्क, फिनलैंड, रोमानिया, क्रोएशिया और नीदरलैंड्स ने UK से आने वाली फ्लाइट्स पर प्रतिबंध लगा दिया। यूरोपीय देशों के अलावा कनाडा, कुवैत, कोलंबिया, मोरक्को, ईरान, इजरायल, तुर्की जैसे देशों ने यूके की फ्लाइट पर रोक लगा दी है। तुर्की ने ब्रिटेन, डेनमार्क, साउथ अफ्रीका और नीदरलैंड्स से आने वाली फ्लाइट्स पर अस्थाई रोक लगा दी है।

इसके अलावा पोलैंड, स्विट्जरलैंड, हॉन्ग-कॉन्ग, इजराइल ने भी ब्रिटेन की यात्रा पर रोक लगा दी है। वहीं सऊदी अरब और ओमान ने इससे भी बड़ा फैसला लेते हुए एक हफ्ते के लिए सभी इंटरनेशनल फ्लाइट्स पर बैन लगा दिया। इस बीच, ब्रिटेन से निकलने के लिए लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी है। बोरिस जॉनसन कई देशों द्वारा लगाए गए प्रतिबंध पर आज गवर्नमेंट की कोबरा इमरजेंसी कमेटी के साथ बैठक की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+