बौखलाया पाकिस्तान, कहा- जाधव के पासपोर्ट और सेवा के ब्योरे पर भारत ने साधी चुप्पी

इस्लामाबादः पाकिस्तान पूरी तरह बौखला गया है। कुलभूषण मामले में पाकिस्तान लगातार बयान बदल रहा है। शुक्रवार को पाकिस्तान की ओर से कहा गया कि भारत ने कुलभूषण जाधव के पासपोर्ट और उनकी सेवा के ब्योरे पर उसके सवालों का जवाब नहीं दिया है। बता दें, पाकिस्तान ने कुलभूषण जाधव को मौत की सजा सुना दी है।

India has not responded to queries on Kulbhushan Jadhav: Pakistan

भारत के जवाब न देने के बारे में इस्लामाबाद ने इसे अफसोसनाक बताया है। पाकिस्तान के विदेश कार्यालय प्रवक्ता डॉ मोहम्मद फैसल ने कहा कि पाकिस्तान ने सेवारत भारतीय नौसेना कमांडर कुलभूषण जाधव को गिरफ्तार किया था, जिन्होंने पाकिस्तान में कई आतंकवादी घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकारी थी।

पाकिस्तान की ओर से कहा गया है कि यह अफसोसनाक है कि भारत ने इस पर हमें अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है कि कमांडर कुलभूषण जाधव के पास हुसैन मुबारक पटेल का पासपोर्ट या भारतीय नौसेना से अपनी सेवानिवृत्ति का कोई और ब्योरा कैसे था।

पाकिस्तान की एक सैन्य अदालत ने जासूसी और आतंकवाद के आरोप में जाधव को अप्रैल में मौत की सजा सुनाई थी। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (आईसीजे) ने भारत की अपील पर मई में उनकी सजा के अमल पर रोक लगा दी थी।

पाकिस्तान ने पिछले साल दिसंबर में कुलभूषण जाधव को उनके परिवार से मिलने की अनुमति दी थी, लेकिन इस मुलाकात के बाद दोनों देशों के बीच रिश्तों में और ज्यादा खटास पैदा हो गई। पाकिस्तान ने कुलभूषण जाधव की मां और पत्नी के साथ किए बूरे बर्ताव से भारत ने कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा था कि पूर्व भारतीय नोसैनिक को पाक अधिकारियों द्वारा टॉर्चर किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- टीएमसी के तेजतर्रार राज्यसभा सांसद का भाषण राज्यसभा टीवी पर ना दिखाए जाने की वजह आई सामने

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+