WHO: 60 करोड़ भारतीय खुले में शौच करने को मजबूर

जिनेवा में आज जारी ‘‘प्रोग्रेस आन ड्रिंकिंग वाटर एंड सैनीटेशन..2014 अपडेट'' में कहा गया है, ‘‘वैश्विक रूप से भारत ऐसा देश बना हुआ है कि जहां सबसे अधिक ‘59.7 करोड़ लोग' खुले में शौच करने वाले लोग रहते हैं।
यह भी पढ़ें- अपना बैंक अकाउंट संभालें
'' विश्व स्वास्थ्य संस्था (डब्ल्यूएचओ) और यूनीसेफ द्वारा संयुक्त रूप से तैयार की गई इस रिपोर्ट में कहा गया है कि विश्व भर में खुले में शौच करने वाले एक अरब लोगों में से 82 प्रतिशत लोग केवल 10 देशों में निवास करते हैं।
खुले में शौच करने वाले सबसे अधिक संख्या वाले लोगों वाला देश होने के बावजूद भारत उन देशों में शामिल नहीं है जो खुले में शौच को कम करने के लिए उल्लेखनीय प्रगति कर रहे हैं।
संयुक्त राष्ट्र की इस रिपोर्ट पर ग्रामीण विकास मंत्री जयराम रमेश ने इसे ‘‘हम सभी के लिए बड़ी शर्म की बात'' करार दिया। उन्होंने कहा, ‘‘मैं यह तीन वर्षों से कह रहा हूं। स्वच्छता एक राष्ट्रीय जुनून होना चाहिए। यह हम सभी के लिए बड़ी शर्म की बात है।''












Click it and Unblock the Notifications