भारत ने किया एनएसजी मेंबरशिप के लिए अप्‍लाई, पीएम मोदी ने ली जिम्‍मेदारी

नई दिल्‍ली। भारत ने पिछली 12 मई को ही न्‍यूक्लियर सप्‍लायर ग्रुप यानी एनएसजी की मेंबरशिप के लिए अप्‍लाई कर दिया है। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को इस समूह में एंट्री दिलाने के लिए बड़ी जिम्‍मेदारी ली है।

India has applied for NSG membership on 12th May only

नौ और 10 जून को है एनएसजी की मीटिंग

नौ और 10 जून को एनएसजी की मीटिंग होने वाली है। सूत्रों की मानें तो इस मीटिंग में भारत की मेंबरशिप पर चर्चा हो सकती है। ऐसे में एनएसजी की यह मीटिंग भारत के लिए काफी अहम है। आपको बता दें कि पाकिस्‍तान ने भी मेंबरशिप के लिए अप्‍लाई किया है।

पीएम मोदी ने तैयार की खास रणनीति

पीएम मोदी अगले कुछ दिनों में अमेरिका समेत अफगानिस्‍तान, कतर, मैक्सिको और स्विटजरलैंड की यात्रा पर रवाना होने वाले हैं। माना जा रहा है कि अपनी यात्रा के दौरान भारत की एनएसजी मेंबरशिप के लिए पीएम मोदी ने खासी रणनीतियां बनाई है।

इन सभी देशों को भारत की एनएसजी मेंबरशिप पर कुछ आपत्ति है। पीएम मोदी छह जून का स्विटजरलैंड और नौ जून को मैक्सिको में होंगे।

पाक को क्‍यों है एतराज

  • पाकिस्तान का कहना है कि इससे परमाणु हथियारों की होड़ बढे़गी। एनएसजी की सदस्यता मिलने से भारत के लिए न्‍यूक्लिर एनर्जी के लिए एडवांस्‍ड टेक्निक हासिल करने की ओर बढ़ जाएगा।
  • एनएसजी मेंबर्स के देशों का इन टक्निक के ट्रांसफर पर कंट्रोल रहता है।
  • गौरतलब है कि भारत की मेंबरशिप के लिए चीन और पाकिस्‍तान की ओर से कड़ा विरोध किया था।
  • पिछले दिनों अमेरिका ने भी पाक को लगातार भारत के विरोध पर कड़ी फटकार लगाई थी।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+