कोरोना टीकाकरण में बड़ी सफलता, देश की 70 फीसदी आबादी को मिली पहली डोज

कोरोना टीकाकरण में बड़ी सफलता, देश की 70 फीसदी आबादी को लगा पहला टीका

नई दिल्ली, 4 अक्टूबर: देश में चल रहे कोरोना वायरस टीकाकरण अभियान के तहत 70 फीसदी आबादी को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगा दी गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने सोमवार को ये जानकारी दी है। वहीं देश की 25 फीसदी आबादी को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी है। देश में अब तक 90 करोड़ से ज्यादा लोगों को कोरोना टीका दिया जा चुका है।

 कोरोना वायरस

स्वास्थ्य मंत्रालय ने ये भी बताया है कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को वैक्सीन की 89.89 करोड़ से ज़्यादा डोज उपलब्ध कराई गई है। जिसमें से राज्यों के पास अभी वैक्सीन की 5.67 करोड़ से ज़्यादा डोज उपलब्ध हैं। बता दें कि देश में जनवरी के महीने में टीकाकरण शुरू हुआ था। सबसे पहले स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन वर्करों को कोरोना वैक्सीन दी गई थी। इसके बाद बुजुर्गों और बीमारों को टीका लगाया गया। फिलहाल 18 साल से ज्यादा के सभी लोगों को टीका दिया जा रहा है।

देश में कोरोना की स्थिति

देशभर में इस समय 20 से 25 हजार नए मामले हर रोज आ रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने सोमवार को आंकड़े जारी करते हुए बताया कि बीते 24 घंटों के दौरान देश में कोरोना वायरस के 20799 नए केस मिले हैं, जबकि 26718 मरीज ठीक हुए हैं। वहीं, कोरोना वायरस की वजह से 24 घंटे में 180 लोगों की जान गई है। देशभर में कोरोना वायरस के कुल 2,64,458 एक्टिव मरीज हैं। जबकि अभी तक देश में 4,48,997 लोगों की जान कोरोना संक्रमण से गई है। फिलहाल देश के पांच राज्य ऐसे हैं, जहां कोरोना वायरस के दैनिक मामले सबसे ज्यादा हैं। सोमवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पांच राज्यों- केरल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल से 86 फीसदी नए केस आए हैं। इनमें 59 फीसदी मामले केरल से हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+