हिंद महासागर में चीन को चुनौती देने के लिए फ्रांस ने भारत से मिलाया हाथ
नई दिल्ली। चीन की चुनौतियों का सामना करने के लिए और हिंद महासागर मे ताकत बढ़ाने के लिए फ्रांस ने भारत के साथ हाथ मिलाया है। दोनों देशों के बीच इस क्षेत्र में साझेदारी मजबूत करने के लिए बात हुई है। इस संबंध में फ्रांस के विदेश मंत्री ज्यां वेस लध्रियां ने शुक्रवार को भारत के विदेश मत्री सुषमा स्वराज से मुलाकात की।

दोनों देशों के नेताओं की इस मुलाकात में आतंकवाद के खिलाफ लड़ने के लिए बातचीत हुई। भारत के विदेश मंत्री ने कहा कि हम सभी देशों से कहना चाहते हैं कि जो आतंकवाद को फंड करते हैं और पनाह दे रहे हैं, उनका विरोध करें। सुषमा स्वराज ने कहा कि इस सहयोग का मकसद निर्बाध व्यापार और आवाजाही के लिए अंतरराष्ट्रीय समुद्री गलियारे की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
दोनों पक्षों के बीच महाराष्ट्र में जैतापुर ऐटमी प्लांट को जल्द शुरू करने के ठोस उपायों पर भी बात हुई। यह प्रॉजेक्ट स्थानीय लोगों के विरोध और फ्रांस की कंपनी अरेवा की वित्तीय मुश्किलों के बीच 2010 से अटका हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications