Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Namo Bharat Rapid Rail: देश की पहली नमो भारत रैपिड रेल का कितना होगा किराया? जानें रूट, टाइमिंग से लेकर सबकुछ

Gujarat Namo Bharat Rapid Rail Timing, Ticket, Route: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने जन्मदिन यानी 17 सितंबर से एक दिन पहले आज (16 सितंबर), देश की पहली गुजरात में 'नमो भारत रैपिड रेल' की सौगात देने जा रहे हैं। यह सेवा गुजरात के कच्छ जिले में स्थित भुज से राज्य के प्रमुख शहर 'अहमदाबाद' तक चलेगी, जो 360 किलोमीटर की दूरी को मात्र 6 घंटे में तय करेगी।

आपको बता दें कि इस रैपिड रेल का पहले नाम 'वंदे मेट्रो' रखा गया था, लेकिन उद्घाटन से कुछ घंटों पहले ही आधिकारिक नाम बदलकर 'नमो भारत रैपिड रेल' कर दिया है। आइए जानते हैं रूट से लेकर टिकट और सभी जरूरी बातें...

Namo Bharat Rapid Rail Rent

क्या होंगे रैपिड रेल के रूट और स्टेशन?

  • अंजार
  • गांधीधाम
  • भचाऊ
  • सामाखियाली
  • हलवद
  • ध्रांगध्रा
  • वीरमगाम
  • चांदलोडिया
  • साबरमती
  • कालूपुर (अहमदाबाद)

क्या है देश की पहली रैपिड रेल की खासियतें?

  • अधिकतम गति: 110 किलोमीटर प्रति घंटे
  • कुल यात्रा समय: लगभग 5.45 घंटे
  • यात्री क्षमता: 2,058 यात्री खड़े होकर यात्रा कर सकते हैं, और 1,150 यात्री बैठ सकते हैं।
  • पूरी तरह वातानुकूलित, गद्देदार सोफे, स्वचालित स्लाइडिंग दरवाजे।
  • दोनों छोर पर इंजन, जो इसे और भी तेज और सुविधाजनक बनाता है।

कितना चुकाना होगा किराया?

  • न्यूनतम किराया: ₹30 (जीएसटी सहित)
  • भुज से अहमदाबाद तक की यात्रा: ₹430 (जीएसटी अतिरिक्त)
  • बार-बार यात्रा करने वालों के लिए वीकली, सेमी-मंथली और मंथली सीजन टिकट उपलब्ध होंगे, जिससे प्रति यात्रा ₹7 से ₹20 की बचत होगी।

क्या होगी रेल की टाइमिंग?

  • भुज से प्रस्थान: सुबह 5:05 बजे
  • अहमदाबाद पहुंचने का समय: सुबह 10:50 बजे
  • अहमदाबाद से वापसी: शाम 5:30 बजे
  • भुज पहुंचने का समय: रात 11:20 बजे

अहमदाबाद-गांधीनगर कनेक्टिविटी
नमो भारत रैपिड रेल अहमदाबाद के मोटेरा से गांधीनगर तक भी मेट्रो कनेक्टिविटी प्रदान करेगी। इसके पहले चरण में, रेल गिफ्ट सिटी तक जाएगी, जिसकी कुल लंबाई 21 किलोमीटर होगी। गांधीनगर के आठ स्टेशनों पर यह सेवा शुरू होगी और भविष्य में यह सचिवालय, अक्षरधाम, महात्मा मंदिर तक विस्तारित की जाएगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+