भारत का रक्षा मंत्रालय नौकरी देने में अमेरिका और चीन से भी आगे, 29.2 लाख लोग करते हैं नौकरी
भारत का रक्षा मंत्रालय नौकरी देने में अमेरिका और चीन से भी आगे, 29.2 लाख लोग करते हैं नौकरी
Statista report on Ministry of Defence: भारत का रक्षा मंत्रालय दुनिया का सबसे बड़ा नियोक्ता है। जी हां, स्टेटिस्टा की एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के रक्षा मंत्रालय में अमेरिका और चीन से भी ज्यादा लोग काम करते हैं। स्टेटिस्टा ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि भारत का रक्षा मंत्रालय 29.2 मिलियन लोगों के साथ दुनिया का सबसे बड़ा नियोक्ता है। इसमें भारत के तीनों सेना के सभी विभाग इंडियन आर्मी, नेवी और एयरफोर्स के सभी कर्मचारी शामिल हैं। 2022 में दुनिया भर में सबसे बड़े कार्यबल वाले नियोक्ताओं पर स्टेटिस्टा इन्फोग्राफिक की रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय रक्षा मंत्रालय नौकरी देने के मामले में नंबर एक पर और दूसरे नंबर अमेरिका है।

अमेरिकी रक्षा विभाग में 2.91 मिलियन लोग नौकरी करते हैं। बता दें कि स्टेटिस्टा जर्मनी स्थित एक निजी संगठन है जो दुनिया भर में विभिन्न मुद्दों के बारे में डेटा और आंकड़े देता है। रिपोर्ट में बताया गया है कि दुनिया के सबसे बड़े नियोक्ताओं के लिए की गई रैंकिंग में भारत का डिफेंस विभाग नंबर एक पर है। भारत के रक्षा मंत्रालय में कुल कर्मचारियों की संख्या 29.2 लाख है। दूसरे नंबर पर अमेरिका 2.91 मिलियन नौकरी के साथ है। वहीं तीसरे नंबर पर चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी है, जहां 25 लाख लोग नौकरी करते हैं।
स्टेटिस्टा की रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि कंपनियों दुनिया की सबसे ज्यादा कर्मचारियों वाली कंपनी वॉलमार्ट है। वॉलमार्ट एक अमेरिकी बहुराष्ट्रीय कंपनी है, जहां 23 लाख लोग काम करते हैं। वहीं नौकरी देने के मामले में दूसरी बड़ी कंपनी अमेजन है, जिसके पास 16 लाख कर्मचारी हैं।
स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) के मुताबिक 2021 में पांच सबसे बड़े खर्च करने वाले देश, अमेरिका, चीन, भारत, यूनाइटेड किंगडम और रूस है। जिन्होंने 62 प्रतिशत राशि खर्च की है। 2021 में अमेरिकी सैन्य खर्च 801 बिलियन अमरीकी डालर था। चीन ने अपनी सेना के लिए 293 अरब डॉलर खर्च किए। वहीं भारत 76.6 अरब डॉलर के साथ तीसरे स्थान पर है।
-
प्यार में ये कैसा पागलपन? महेश भट्ट के लिए सड़क पर बिना कपड़ों के दौड़ीं ये फेमस एक्ट्रेस, फिर हुआ दर्दनाक अंत -
Sone ka Bhav: जंग के बीच सोने में बड़ी गिरावट! 7000 रुपये सस्ता, क्यों गिर रहा है भाव? आज का लेटेस्ट Gold Rate -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में कब साफ होगा मौसम? दो दिन बाद फिर लौटेगी बारिश, IMD के अलर्ट ने बढ़ाई टेंशन -
Hyderabad Gold Silver Rate Today: ईद के मौके पर सोना-चांदी ने किया हैरान, जानें कहां पहुंचा भाव? -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Petrol Price Hike: ईरान जंग का पहला झटका! पावर पेट्रोल हुआ महंगा, इतना बढ़ा दाम, चेक करें लेटेस्ट रेट -
Weather UP: लखनऊ में 60KM की स्पीड से चलेंगी हवाएं! इन 26 जिलों में बारिश के साथ ओले गिरने का अलर्ट -
धामी मंत्रिमंडल में शामिल हुए ये 5 विधायक, दिल्ली से नाम हुए फाइनल, कुछ नामों ने चौंकाया, जानिए पूरी लिस्ट -
Surya Midha Net Worth: कौन हैं 22 साल के सूर्या मिधा? जकरबर्ग को पछाड़ बने सबसे युवा अरबपति? अथाह है संपत्ति -
Petrol Price: पेट्रोल के बाद Industrial Diesel भी महंगा, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
VIDEO: राष्ट्रपति ने प्रेमानंद महाराज को देखते ही किया प्रणाम! सादगी ने जीता दिल, क्या हुई आध्यात्मिक चर्चा?












Click it and Unblock the Notifications