भारत का आतंक के खिलाफ बड़ा कदम, पाकिस्तानी आतंकी अब्दुल रहमान मक्की को UN-listed आतंकवादी किया घोषित
Abdul Rehman Makki: भारत ने आतंक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। भारत ने बुधवार को पाकिस्तान स्थित आतंकवादी अब्दुल रहमान मक्की को यूएन-लिस्टेड आतंकवादी घोषित किया है।

Abdul Rehman Makki: भारत ने आतंक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। भारत ने बुधवार को पाकिस्तान स्थित आतंकवादी अब्दुल रहमान मक्की को यूएन-लिस्टेड आतंकवादी घोषित किया है।
वहीं, इससे पहले यूएनएससी द्वारा आतंकवादी अब्दुल रहमान मक्की को ग्लोबल आतंकी घोषित किया गया था। ग्लोबल आतंकी घोषित किए जाने के बाद पाकिस्तान की जेल में बंद मक्की ने वीडियो जारी करके अल कायदा के साथ उसका किसी भी तरह का कोई लिंक होने से इनकार किया था। मक्की पाकिस्तान के लाहौर स्थित कोट लखपत जेल में बंद है, यहां से उसने वीडियो जारी करके अल कायदा के साथ अपना किसी भी तरह का लिंक होने से इनकार किया था। मक्की ने कहा था कि मुझे ग्लोबल आतंकी घोषित करने का आधार भारत द्वारा दी गई गलत जानकारी है। मैं कभी भी ओसामा बिन लादेन से नहीं मिला, आयमान अल जवाहरी या अब्दुल्ला आजम से कभी नहीं मिला, जैसा कि कुछ फर्जी रिपोर्ट दावा करती है।
Recommended Video

मक्की ने कहा कि यूएनएससी ने फैसला लेते वक्त तय प्रक्रिया का पालन नहीं किया, कोई भी जानकारी इस लिस्टिंग को लेकर साझा नहीं की गई। बता दें कि भारत लगातार पाकिस्तान के आतंकियों को यूएनएससी की ग्लोबल आतंकियों की लिस्ट में शामिल करने की मांग करता आ रहा है। मक्की को ग्लोबल आतंकी घोषित किए जाने के प्रस्ताव का चीन विरोध करता आ रहा था, लेकिन इस बार आखिरकार यूएनएससी ने मक्की को ग्लोबल आतंकी घोषित कर दिया।
68 वर्ष के मक्की ने 26/11 के मुंबई आतंकी हमलों की साजिश रची थी। 22 दिसंबर, 2000 में लाल किले पर हुए आतंकी हमले का मास्टरमाइंड भी मक्की ही था। इसके अलावा मक्की जम्मू-कश्मीर में हुई कई आतंकी घटनाओं में शामिल रहा है। आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा में मक्की की भूमिका थिंक टैंक की थी और वह सैकड़ों आतंकी घटनाओं का प्रमुख षड़यंत्रकर्ता था।
अमेरिकी सरकार ने मक्की पर 2 मिलियन डॉलर का इनाम घोषित किया हुआ है। भारत और अमेरिका, दोनों ने मक्की को अपने-अपने देश के कानूनों के तहत आतंकवादी भी घोषित कर रखा था किन्तु जून, 2022 में जब मक्की को यूएनएससी 1267 समिति के तहत ग्लोबल टेररिस्ट घोषित करने का प्रस्ताव लाया गया था तो चीन ने पाक आतंकवादी मक्की को ग्लोबल टेररिस्ट लिस्ट में शामिल करने पर अड़ंगा लगाया था।
यह भी पढ़ें- पाकिस्तान की जेल से वीडियो जारी करके बोला ग्लोबल आतंकी अब्दुल रहमान मक्की, मैं कभी भी लादेन से नहीं मिला












Click it and Unblock the Notifications