भारत में कोरोना वैक्सीनेशन अभियान को एक और कामयाबी, पार किया 74 करोड़ का आंकड़ा
नई दिल्ली, 12 सितंबर: देश में चल रहे कोरोना वायरस टीकाकरण अभियान को आज नई कामयाबी मिली है। देश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा आज 74 करोड़ के आंकड़े को पार कर गया है। सोवमार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि पिछले 24 घंटों में देश में 53,38,945 वैक्सीन की डोज दी गई हैं। जिसके बाद दी गईं कुल वैक्सीन डोज का आंकड़ा 74,38,37,643 हो गया है। मंत्रालय की ओर से बताया गया है कि 75,64,949 सेशन के जरिए ये आंकड़ा हासिल किया गया है।

6 राज्यों में 100 फीसदी आबादी को लगी कोरोना वैक्सीन की पहली डोज
देश में जारी कोरोना वायरस टीकाकरण अभियान में छह राज्यों ने 18 साल से ज्यादा की पूरी आबादी को वैक्सीन देने में सफलता हासिल कर ली है। अपनी पूरी वयस्क आबादी को कोविड वैक्सीन को पहली खुराक दे चुके राज्य और केंद्र शासित प्रदेश- गोवा, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख, सिक्किम, लक्षद्वीप, दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव हैं। देश में इस साल जनवरी में टीकाकरण का काम शुरू हुआ था। चरणबद्ध तरीके से देश की आबादी को टीके लगाए जा रहे हैं। 18 साल से ज्यादा की उम्र के सभी लोग टीका लगवा सकते हैं। देश में मुख्य तौर पर ऑक्सफोर्ड की कोरोना वैक्सीन, जिसे भारत में कोविशील्ड के नाम से बनाया जा रहा है और भारत बायोटेक की कोविशील्ड का इस्तेमाल हो रहा है।
देश में कोरोना की स्थिति
देश में इस समय करीब 30 से 35 हजार मामले हर रोज आ रहे हैं। सबसे ज्यादा केस इन दिनों केरल से आ रहे हैं। आज स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि देश में एक्टिव केसों की संख्या अब 3,74,269 है। वहीं कोरोना से हुई मौतों की संख्या अब तक 4,42,874 हुई है। देश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 3,32,64,175 है।दुनियाभर में कोरोना के मामलों की बात करें तो कुल मामलों की संख्या 22.46 करोड़ को पार कर गई है। कोरोना दुनियाभर में 46.2 लाख लोगों की जान ले वायरस चुका है।












Click it and Unblock the Notifications