कोविड के बढ़ते कहर के बीच राहत भरी खबर, भारत में कोरोना का रिकवरी रेट 75 फीसदी से अधिक पहुंचा
भारत में कोरोना का रिकवरी रेट 75 फीसदी से अधिक पहुंचा
नई दिल्ली। देश में कोरोना का कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। हर दिन कोरोना की चपेट में आने वाले मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। लेकिन राहत भरी खबर ये हैं कि सक्रिय मामले कुल मामलों का केवल 22.2 प्रतिशत ही हैं। भारत में रिकवरी दर अब 75 प्रतिशत से अधिक है।

भारत में रिकवरी रेट 75 प्रतिशत के पार पहुंचा
इस बात की जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने दी उन्होंने कहा वर्तमान समय में भारत में रिकवरी रेट 75 फीसदी से कहीं अधिक हैं। सचिव राजेश भूषण ने बताया कि आज कोरोना से रिकवरी करने वाले मामले देश में सक्रिय मामलों की तुलना में 3.4 गुना अधिक हैं। ICMR के महानिदेशक डाक्टर बलराम भार्गव ने बताया कि दूसरा राष्ट्रीय सीरो-सर्वेक्षण को पहले सप्ताह सितंबर में पूरा किया जाएगा।
Recommended Video

भारत में तेजी से बढ़ रही कोरोना मरीजों की संख्या
बता दें भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से लगातार तकरीबन 60 हजार या उससे अधिक संक्रमण के मामले भारत में आ रहे हैं। भारत में संक्रमण की रफ्तार का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पिछले एक हफ्ते में कोरोना के जितने भी मामले सामने आए उसमे 26.1 फीसदी मामले अकेले भारत में आए हैं। यानि दुनिया में कोरोना संक्रमण के तकरीबन हर चार मामलों में से एक मामला भारत का है। ऐसा पहली बार है कि हर रोज एक चौथाई कोरोना के मामले अकेले भारत में आए हो। पिछले एक हफ्ते की बात करें तो भारत में कोरोना संक्रमण के कुल 4.5 मामले सामने आए हैं, इसके साथ ही दुनियाभर में कोरोना के कुल मामलों में से अकेले भारत में 26 फीसदी हैं। 10 से 16 अगस्त के बीच भारत में कुल संक्रमण के मामले 23.9 फीसदी थे, इससे पहले 3-9 अगस्त तक भारत में कुल संक्रमण के मामले 22.7 फीसदी थे। बता दें कि देश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या अब 31 लाख से अधिक हो गई है। देश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या अब 31 लाख से अधिक हो गई है।{

यूपी में पिछले 24 घंटे में दर्ज किए गए 5124 नए मामले
वहीं उत्तर प्रदेश की बात करें तो उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के पिछले 24 घंटों में 5124 नए मामले सामने आए हैं। यूपी अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने मंगलवार को आंकड़े जारी करते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश में अब एक्टिव केसों की कुल संख्या 49 हजार 575 है। वहीं, पूरी तरह ठीक होकर डिस्चार्ज किए जा चुके लोग 1 लाख 44 हजार 754 हैं। उन्होंने बताया कि रिकवरी का प्रतिशत बढ़कर 73.33 हो गया है। अभी तक कुल 3059 लोगों की मौत हुई है।












Click it and Unblock the Notifications