भारत में कोरोना वैक्सीनेशन अभियान का एक साल पूरा, 156 करोड़ से अधिक वैक्सीन डोज लगी

भारत में कोरोना वैक्सीनेशन अभियान का एक साल पूरा, 156 करोड़ से अधिक वैक्सीन डोज लगी

नई दिल्ली, 16 जनवरी: भारत में आज 16 जनवरी 2022 को कोरोना वायरस वैक्सीनेशन अभियान के एक साल पूरे हो गए हैं। भारत ने कोविड-19 के खिलाफ अपने टीकाकरण अभियान की शुरुआत आज ही के दिन 16 जनवरी 2021 को की थी। देश में अब तक 156 करोड़ से अधिक वैक्सीन खुराक लगाई जा चुकी है। आज के आंकड़ों के मुताबिक भारत में अब तक 1,56,76,15,454 वैक्सीन डोज लगी है।

Recommended Video

    Corona Vaccination India: भारत में Corona vaccination campaign को 1 साल पूरे | वनइंडिया हिंदी
    Coronavirus vaccine

    देश ने पिछले साल इसी दिन 16 जनवरी 2021 को अपने हेल्थ कर्मचारियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीके की खुराक देना शुरू किया था। 1 मार्च को टीकाकरण अभियान का विस्तार 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों और 45-60 वर्ष आयु वर्ग में सह-रुग्णता वाले लोगों के लिए किया गया था।

    जानिए देश में कब-कब कैसे दी गई लोगों को वैक्सीन

    - देश ने पिछले साल इसी दिन 16 जनवरी 2021 को अपने हेल्थ कर्मचारियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीके की खुराक देना शुरू किया था।

    -1 मार्च 2021 को टीकाकरण अभियान का विस्तार 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों और 45-60 वर्ष आयु वर्ग में सह-रुग्णता वाले लोगों के लिए किया गया था।

    -1 अप्रैल 2021 को 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को वैक्सीन की डोज लेने को कहा गया।

    -1 मई 2021 से 18 वर्ष से सभी अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाने की घोषणा की गई।

    -स्वास्थ्य कर्मियों, फ्रंटलाइन वर्कर और 60 से अधिक उम्र के व्यक्तियों को बूस्टर डोज देने की शुरुआत 10 जनवरी 2022 से की गई है।

    - 15 से 18 साल के बीच के बच्चों को 03 जनवरी 2022 से वैक्सीन लगाई जा रही है।

    भारत ने शनिवार (15 जनवरी) को 57 लाख से अधिक वैक्सीन खुराकें दीं और अब तक कुल मिलाकर 90,68,44,414 पहली खुराक और 65,51,95,703 दूसरी खुराक दी जा चुकी हैं।

    राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 18-44 आयु वर्ग के व्यक्तियों को कुल 52,40,53,061 पहली खुराक दी गई है और टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण की शुरुआत के बाद से 36,73,83,765 दूसरी खुराक दी गई है। मंत्रालय ने कहा कि 15-18 आयु वर्ग में, 3,36,09,191 टीके की खुराक दी गई है। 42,69,993 से अधिक लोगों को बूस्टर डोज दी गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+