63 लाख के पार पहुंचे कोरोना के केस, एक दिन में मिले 86821 नए मरीज
देश में अनलॉक-5 की गाइडलाइन लागू हो गई हैं, लेकिन कोरोना वायरस का संक्रमण अभी भी तेजी से फैल रहा है।
नई दिल्ली। देश में अनलॉक-5 की गाइडलाइन लागू हो गई हैं और सरकार ने सिनेमा हॉल सहित कई तरह की आर्थिक गतिविधियों को खोलने की इजाजत दे दी है। हालांकि कोरोना वायरस का संक्रमण अभी भी तेजी से फैल रहा है। गुरुवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों के भीतर ही देश में कोरोना वायरस के 86821 नए मामले सामने आए हैं। इन नए मामलों के साथ देश में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल केस बढ़कर 63,12,585 हो गए हैं। वहीं पिछले एक दिन में कोरोना वायरस से 1181 मरीजों की मौत हुई है और मृतकों का कुल आंकड़ा 98,678 तक पहुंच गया है।
Recommended Video

हालांकि संक्रमण के नए मामले मिलने के साथ ही देश में कोरोना वायरस से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, अभी तक देश के अलग-अलग राज्यों में कोरोना वायरस के 52,73,202 मरीज ठीक हो चुके हैं और फिलहाल एक्टिव केस 9,40,705 हैं। देश में कोरोना वायरस के मरीजों का रिकवरी रेट इस समय 83.53 फीसदी है।
15 अक्टूबर से खुलेंगे सिनेमाघर
इससे पहले बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने देश में अनलॉक 5 की गाइडलाइन लागू कर दीं। अनलॉक 5 की गाइडलाइन एक अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक मान्य होंगीं। नई गाइडलाइन में सिनेमा और थियेटर खोले जाने की इजाजत देते हुए स्कूल-कॉलेज खोलने का फैसला राज्य सरकारों के ऊपर छोड़ा गया है। सिनेमा और थियेटर 15 अक्टूबर से खोले जाएंगे, जिनमें 50 फीसदी दर्शकों की सीमा तय की गई है। इसके अलावा कंटेनमेंट जोन में फिलहाल कोई छूट नहीं दी गई है। आपको बता दें कि मार्च में लॉकडाउन लगने के बाद से ही सिनेमाघर और थियेटर बंद पड़े हैं।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications