महाराष्ट्र में कोरोना के मामले एक लाख से ज्यादा हुए, भारत में आंकड़ा तीन लाख के पार

नई दिल्ली। शुक्रवार कोरोना संक्रमण के मामले में दो निराश करने वाली खबर आई हैं। देश में कोरोना मरीजों की संख्या तीन लाख के पार चली गई है तो महाराष्ट्र राज्य में कोरोना के मामले एक लाख से ज्यादा हो गए हैं। भारत दुनिया का चौथा ऐसा देश है, जिसमें तीन लाख या उससे ज्यादा कोरोना के मामले आए हैं। वहीं महाराष्ट्र देश का पहला राज्य है, जहां एक लाख केस हो चुके हैं। महाराष्ट्र का आंकड़ा दुनिया के कई मुल्कों से ज्यादा है।

India Coronavirus Cases Cross 3 Lakh Mark maharashtra cross lakh mark

महाराष्ट्र में शुक्रवार को 3493 नए पॉजिटिव मामले रिपोर्ट किए गए, जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 1,01,141 हो गई है। राज्य में कोरोनना से मरने वालों की कुल संख्या 3717 है। सिर्फ मुंबई में ही शुक्रवार को 1372 नए मामले सामने आए और 90 मौतें हुईं। मुंबई में कुल मामलों की संख्या 55,357 हो गई है और अब तक 2042 मौतें हुई हैं।

देश में कोरोना के मामले 309,389 हो गए हैं और अबतक 8890 मौतें हुई हैं। अमेरिका में कोरोना का कहर सबसे ज्यादा है। वहां संक्रमित लोगों की तादाद 20 लाख के पार पहुंच चुकी है। वहीं 116,050 मौतें अमेरिका में कोरोना से हुई हैं, जो दुनिया में सबसे ज्यादा हैं। अमेरिका के बाद ब्राजील ऐसा देश हैं, जहां आठ लाख से ज्यादा कोरोना के मरीज मिले हैं। रूस में कोरोना संक्रमितों की संख्या 5 लाख से ज्यादा है। भारत में तीन लाख से ज्यादा कोरोना के मामले सामने आ चुके हैं। स्पेन, इंग्लैंड, इटली, पेरू ऐसे मुल्क हैं, जहां संक्रमितों की तादाद दो लाख से ज्यादा है।

इसके बाद फ्रांस, जर्मनी, तुर्की, चिली, मेक्सिको, सउदी अरब, पाकिस्तान और इरान ऐसे देश हैं, जहां एक लाख से ज्यादा कोरोना के मामले सामने आए हैं। कोरोना वायरस से मौतों की बात करें तो अमेरिका के बाद इंग्लैंड में सबसे ज्यादा मौतें इस महामारी में हुई हैं। इंग्लैंड में 41,481 लोग इस वायरस के संक्रमण से जान गंवा चुके हैं। इटली में 34,167, ब्राजील में 41,058, फ्रांस में 29,346, स्पेन में 27,136, मेक्सिको में 15,944, बेल्जियम में 9664, इरान में 8659 लोगों की जान ये वायरस ले चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+