Ladakh conflict: भारत चीन के बीच कल कमांडर स्तर की बैठक
नई दिल्ली। पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में भारत औऱ चीन के बीच तनाव लगातार व्याप्त है। दोनों देश तनाव कम करने के लिए लगातार हल ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि, दोनों देशों के बीच कोर कमांडर स्तर पर तीसरे दौर की बैठक अगले दो दिनों में हो सकती है। इंडिया टुडे के मुताबिक, इस बैठक के कल या परसों होने की संभावना है। पिछले एक महीने के अंदर दोनों देशों के बीच कोर कमांडर स्तर पर यह तीसरी बैठक होने जा रही है।
Recommended Video

लद्दाख के चुशुल में मंगलवार सुबह 10:30 बजे कोर कमांडर-स्तर की तीसरे दौर की बैठक होगी। एक महीने के अंदर दोनों देशों के बीच कोर कमांडर स्तर पर यह तीसरी बैठक होने जा रही है। सूत्रों के मुताबिक इस वार्ता का एजेंडा दोनों देशों द्वारा बनाए गए पीछे हटने के प्रस्तावों को आगे लेकर जाना है। सूत्रों ने कहा, मौजूदा गतिरोध के दौरान सभी क्षेत्रों में स्थिति को स्थिर करने के लिए चर्चा की जाएगी।
मालूम हो वास्तविक नियंत्रण रेखा के चीनी साइड में मोल्डो में पहले दो राउंड की वार्ता हो चुकी है। पहली बैठक 6 जून को हुई थी, जबकि दूसरी बैठक संघर्ष के बाद 22 जून को माल्डो में हुई थी। चीनी सेना के आग्रह पर यह बैठक बुलाई गई थी जो करीब 11 घंटे चली थी। भारत की ओर से लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह ने बैठक का नेतृत्व किया जबकि चीन की ओर से मेजर जनरल लियु लिन शामिल हुए। गलवान घाटी में खूनी झड़प के बाद दोनों देशों के सैन्य अधिकारियों के बीच यह बड़ी बातचीत हुई।
गलवान घाटी में 15 जून हुई हिंसक झड़प 45 साल के इतिहास में दोनों देशों के बीच सीमा पर सबसे बड़े टकराव वाली घटना थी। इसमें भारत के 20 जवान शहीद हो गए, वहीं चीन की सेना ने अपने मारे गए जवानों की संख्या नहीं जाहिर की है। पिछले पांच दशक से भी ज्यादा समय में सबसे बड़ी सैन्य झड़प के कारण क्षेत्र में सीमा पर पहले से जारी गतिरोध और भड़क गया है।












Click it and Unblock the Notifications