विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा- चीन बॉर्डर पर स्थिति बहुत गंभीर
नई दिल्ली। विदेश मंत्री एस जयशंकर आज रूस के लिए रवाना होंगे। 10 सितंबर को उनकी अपने चीनी समकक्ष वांग वाई के साथ मुलाकात होने वाली है। इस मीटिंग से पहले जयशंकर ने कहा है कि लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (एलएसी) पर हालात बेहद गंभीर हैं। इससे पहले जयशंकर ने एक बड़ा बयान दिया है। विदेश मंत्री ने कहा है कि बॉर्डर पर हालातों को रिश्तों की वर्तमान स्थिति से अलग नहीं किया जा सकता है। उन्होंने इसके साथ ही इस तरफ इशारा किया कि चीनी विदेश मंत्री के साथ कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने वाली है।

Recommended Video
शांति और स्थिरता रिश्तों का आधार
एस जयशंकर ने कहा कि वर्तमान स्थिति बहुत ही ज्यादा गंभीर है और इस पर दोनों पक्षों के बीच राजनीतिक स्तर पर गहन चर्चा की सख्त जरूरत है। एय जयशंकर नौ से 11 सितंबर तक मॉस्को में होंगे। उन्होंने कहा, 'अगर बॉर्डर पर शांति और स्थिरता नहीं है तो फिर संपूर्ण रिश्ते पहले जैसे नहीं हो सकते हैं।' उन्होंने आगे कहा, 'अगर आप पिछले 30 वर्षों को देखें तो बॉर्डर पर शांति और स्थिरता तो थी लेकिन समस्याएं भी मौजूद थीं। मैं इससे इनकार नहीं कर रहा हूं कि उससे ही रिश्तों में आगे तरक्की मालूम पड़ती। चीन, भारत का दूसरा सबसे बड़ा व्यापार साझीदार बन गया, इससे स्पष्ट है कि शांति और स्थिरता ही रिश्तों का आधार है।'
एक हफ्ते में दूसरी बड़ी मीटिंग
चार सितंबर को रूस की राजधानी मॉस्को में चीन के रक्षा मंत्री जनरल वेई फेंगे से भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मीटिंग की। अब 10 सितंबर को मॉस्को में विदेश मंत्री एस जयशंकर अपने चीनी समकक्ष वांग वाई से मुलाकात करेंगे। राजनाथ और चीनी जनरल की मीटिंग भारत-चीन टकराव के बीच पहली बड़ी मीटिंग थी। इस पर सबकी नजरें टिकी थीं लेकिन यह बेनतीजा खत्म हो गई। अब एक बार फिर जयशंकर और वांग वाई की मीटिंग पर नजरें टिक गई हैं। इस अहम मुलाकात से पहले एक बार फिर बॉर्डर पर हालात बिगड़े हैं। भारत और चीन की सेनाओं के बीच फायरिंग की खबरें हैं।
-
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान












Click it and Unblock the Notifications