India-China Tension: वीर सपूतों के नाम पीएम मोदी ने रखा दो मिनट का मौन

नई दिल्ली। आखिरकार लद्दाख में भारत-चीन सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को अपना बयान दे दिया, अपने संबोधन में पीएम मोदी ने साफ तौर पर चीन को चेताया कि उकसाए जाने पर जवाब जरूर दिया जाएगा, कोरोना वायरस पर मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले लद्दाख में भारत-चीन विवाद पर बात की।

वीर सपूतों के नाम पीएम मोदी ने रखा दो मिनट का मौन

जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए पीएम मोदी ने साफ किया कि भारत वैसे शांति चाहता है लेकिन किसी के उकसाने पर उचित जवाब देना जानता है। इस दौरान पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने लद्दाख बॉर्डर पर शहीद हुए जवानों के लिए दो मिनट का मौन वीर सपूतों को श्रद्धांजलि दी।

भारत शांति चाहता है, लेकिन उकसावे पर चुप नहीं बैठेगा

पीएम नरेंद्र मोदी ने साफ कहा कि भारत शांतिपूर्ण देश है। इतिहास भी इस बात का गवाह है कि हमने विश्व में शांति फैलाई। पड़ोसियों के साथ दोस्ताना तरीके से काम किया। मतभेद हुए भी को कोशिश की है कि विवाद न हो। हम कभी किसी को भी उकसाते नहीं हैं लेकिन अपने देश की अखंडता के साथ समझौता भी नहीं करते, मैं शहीदों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं, जवानों और उनके परिवार को भरोसा दिलाता हूं कि देश आपके साथ है, स्थिति कुछ भी हो देश आपके साथ है।

हम हर तरीके से जवाब देने में सक्षम

भारत अपने स्वाभिमान और हर एक इंच जमीन की रक्षा करेगा। किसी को इस बात का भ्रम नहीं पालना चाहिए कि भारत उकसाने पर चुप बैठेगा। हम किसी को कभी उकसाते नहीं है लेकिन अगर कोई हमें उकसाता है तो हर तरीके से जवाब देने में सक्षम हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+