India-China Talk: डिसएंगेजमेंट के बाद पहली बातचीत रही अच्छी, आगे भी वार्ता जारी रखने पर सहमति

India China Talk: नई दिल्ली। लद्दाख में सैन्य तनाव कम करने को लेकर भारत और चीन के कॉर्प्स कमांडर की 10वें दौर की वार्ता में दोनों देशों के बीच पैंगोंग झील के अग्रिम पंक्ति में सैनिकों के डिसएंगेजमेंट को लेकर सकारात्मक बातचीत हुई है। इसके साथ ही दोनों पक्ष बातचीत जारी रखने पर सहमत हुए हैं। रक्षा मंत्रालय ने इस बारे में जानकारी दी है।

Recommended Video

    India China Face off : Moldo में 16 घंटे चली India-China Meet,जानें क्या निकला हल ? | वनइंडिया हिंदी
    Ladakh

    शनिवार को भारत-चीन के कॉर्प्स कमांडर स्तर की 10वें दौर की बातचीत मोल्डो चुशुल बॉर्डर पर चीन की तरफ हुई थी। बैठक के बारे में जानकारी देते हुए रक्षा मंत्रालय ने बताया दोनों पक्षों ने पैंगोंग झील क्षेत्र के आगे की पंक्ति में सैनिकों के डिसएंगेजमेंट को पूरा करने को लेकर सकारात्मक रुख दिखाया और कहा ये एक महत्वपूर्ण कदम है जिसने पश्चिमी क्षेत्र में एलएसी के साथ ही बाकी मुद्दों के समाधान के लिए एक अच्छा आधारर उपलब्ध कराया है।

    बातची में दोनों पक्ष अपने नेताओं की महत्वपूर्ण सहमति का पालन करते हुए संचार और संवाद जारी रखने पर सहमत हुए हैं। इसके साथ ही जमीन पर स्थिति को स्थिर और नियंत्रित करने के साथ ही स्थिर और व्यवस्थित तरीके से शेष मुद्दों पर एक पारस्परिक स्वीकार्य समाधान के लिए बल देंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+