Doklam Issue: विवाद के दो महीने बाद पहली बार भारत-चीन के बीच मुलाकात
डोकलाम मुद्दे पर जिस तरह से भारत-चीन के बीच तनाव देखने को मिला था, उसके बाद आखिरकार दोनों देशों के बीच तनातनी कम होते दिख रही है।
नई दिल्ली। डोकलाम मुद्दे पर जिस तरह से भारत-चीन के बीच तनाव देखने को मिला था, उसके बाद आखिरकार दोनों देशों के बीच तनातनी कम होते दिख रही है। डोकलाम विवाद दोनों देशों ने आपसी समझौते के बाद खत्म कर लिया था, दोनों ही देशों ने अपनी सेना को पीछे हटा लिया था। डोकलकाम विवाद के तकरीबन दो महीने के बाद दोनों देशों के बीच पहली बार मुलाकात हुई है डोकलाम विवाद के बाद दोनों देशों के बीच यह पहली बैठक थी जब सीमा विचार-विमर्थ व समन्वय तंत्र के मुद्दे पर बातचीत हुई है। हालांकि अभी भी इस बात पर तस्वीर पूरी तरह से साफ नहीं हुई है कि कैसे इसे जमीनी स्तर पर लागू किया जाएगा।

हालात पर हुई समीक्षा
भारत-चीन के बीच इस अहम बैठक में सीमा से जुड़े सभी सेक्टर के हालात की समीक्षा की गई। इसके अलावा दोनों देशों ने एक दूसरे के बीच विश्वास बहाल करने व सैन्य संपर्क को बढ़ाने पर चर्चा की है। इस बैठक के बारे में विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव पूर्वी एशिया प्रणय वर्मा और चीन के एशियाई मामलों के विभाग के महानिदेशक श्यामो किया ने हिस्सा लिया। दोनों के बीच कई तमाम अहम मुद्दों पर बात हुई।

संवाद स्थापित करने की कोशिश
इस बैठक के बाद बीजिंग स्थित भारतीय दूतावास की ओर से एक बयान जारी करके कहा गया है कि भारत-चीन सीमा मामलों पर विचार व समन्वय के कार्यकारी तंत्र यानि डब्ल्यूएमसीसी का 10वां दौर आयोजित किया गाय। यह बैठक बीजिंग में आयोजित की गई। आपको बता दें कि इसकी स्थापना दोनों देशों के बीच घुसपैठ से होने वाले तनाव को कम करने, सीमा पर तैनात जवानों के बीच संवाद स्थापित करने व संचार के अन्य माध्यमों को मजबूत करने के लिए
की गई थी।

पुराना है विवाद
भारत और चीन के बीच सीमा विवाद 3488 किलोमीटर लंबे वास्तविक नियंत्रण रेखा को लेकर है। एक तरफ जहां चीन अरुणाचल को दक्षिण तिब्बत का बताकर उसपर दावा ठोंकता है तो दूसरी तरफ भारत यह कहता है कि अक्साई चिन का इलाका इस विवाद में आता है अरुणाचल नहीं। चीन ने 1962 के युद्ध के दौराान अक्साई चिन पर कब्जा कर लिया था।
इसे भी पढ़ें- उत्तर कोरिया को सबक सिखाने के लिए अमेरिका ने बनाया 26 हजार करोड़ का ये प्लान












Click it and Unblock the Notifications