भारत-चीन के सैनिकों की झड़प का वीडियो वायरल, आमने-सामने दिख रहे दोनों देशों के सैनिक
नई दिल्ली। भारत और चीन में सीमा विवाद के बीच एक वीडियो सामने आया है। वीडियो कथित तौर पर भारत और चीन के सैनिकों के बीच झड़प का है। वीडियो में दोनों देशों के सैनिक झगड़ते दिख भी रहे हैं। वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है लेकिन इसके बाद में आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता है। ना ही वीडियो की तारीख के बारे में स्पष्ट है और ना ही ये पुष्टि हुई है कि ये गलवान घाटी में हुई झड़प का है। इस वीडियो में सैनिक दिख रहे हैं, जो झगड़ रहे हैं। वीडियो में सैनिक मास्क लगाए नजर आ रहे है।

वीडियो में गाली गलौच भी
इस वीडियो को 15 जून का गलवान घाटी का बताया जा रहा है। जब चीन और भारत की सेना के जवानों में झड़प हुई थी। करीब पांच मिनट के इस वीडियो में मारपीट हो रही है और काफी गर्मागर्मी देखने को मिल रही है। गाली गलौच भी सुनाई पड़ रही है। वहीं भारतीय सैनिक चीनियों से वापस जाने की बात भी कहते सुने जा सकते हैं।
Recommended Video

15 जून को हुई थी झड़प
भारत और चीन के बीच सीमा को लेकर विवाद चल रहा है। 15-16 जून की रात गलवान घाटी में भारत और चीन के बीच हुए हिंसक संघर्ष में भारत के कमांडिंग अफसर समेत बीस सैनिक शहीद हो गए थे। जिस जगह पर ये झड़प हुई, उसे भारत और चीन के बीच की वास्तविक नियंत्रण रेखा यानी लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल के नाम से जाना जाता है। इस लाइन पर दोनों देशों की सेनाओं में काफी समय से तनाव है।

बातचीत का दौर जारी
गलवान में हिंसक झड़प के बाद चीन और भारत के बीच कई स्तरों पर बैठकों का दौर जारी है। मॉल्डो में सोमवार को भारत और चीन के बीच लेफ्टिनेंट जनरल लेवल की बातचीत हुई। दोनों देशों के बीच लेफ्टिनेंट जनरल लेवल की वार्ता का यह दूसरा दौर है। हालांकि बैठक में मामले को लेकर कोई हल ना निकल पाने की बात सामने आई है। वहीं भारत में भी नेताओं और सेना के आला अफसरों के बीच मीटिंगें हो रही हैं। दिल्ली में आर्मी चीफ जनरल एमएम नरवणे सेना के टॉप कमांडर्स के साथ बैठक की है। जनरल नरवणे ने कमांडर्स से सुरक्षा के हालात की जानकारी मांगी। मंगलवार को वो फिर बैठक करेंगे।
भारत-चीन तनाव: चीनी मीडिया ने स्वीकारा, हिंसक झड़प में मारे गए थे PLA के सैनिक, संख्या छिपाई












Click it and Unblock the Notifications