India China Face-off: जहां हिंद की सेना ने चीनी सैनिकों को खदेड़ा, वहां की सैटेलाइट इमेज आई सामने
17 हजार फीट की ऊंचाई पर जिस जगह इंडो-चीनी सैनिक भिड़े थे वहां की सैटेलाइट फोटो सामने आई है, जिसने चीन का झूठ सामने ला दिया है।

Recommended Video
India China Face-off: गलवान घाटी के बाद एक बार फिर से चीन ने नापाक हरकत की है, हालांकि इस बार भी उसे मुंह की ही खानी पड़ी है। आपको बता दें कि 9 दिसंबर को अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में चीनी सैनिकों ने घुसपैठ करने की कोशिश की थी, उसके करीब 300 सैनिकों ने तवांग सेक्टर के यांगसे में इंडियन आर्मी के कई ठिकानों पर एक साथ अटैक किया था। उसने भारतीय सैनिकों पर पत्थरबाजी की लेकिन हिंद की सेना के आगे उसकी एक ना चली और उसे वापस लौटना पड़ा। इस झड़प में चीन के 20 से ज्यादा सैनिक घायल बताए जा रहे हैं तो वहीं आधा दर्जन भारतीय सैनिकों को भी मामूली चोटें आई हैं।

'दोनों देशों के कमांडर्स के बीच फ्लैग-मीटिंग हुई'
हालांकि स्थिति कंट्रोल में है और सेना ने अपने अधिकारिक बयान में कहा है कि 'दोनों देशों के कमांडर्स के बीच फ्लैग-मीटिंग हुई है और तवांग में स्थिति नियंत्रित है। हमारे सैनिकों ने मजबूती और बहादुरी से चीनी सैनिकों का सामना किया। वो भारतीय पोस्ट को हटाना चाहते थे, लेकिन भारतीय सैनिकों ने ऐसा नहीं होने दिया और चीन के सैनिकों को अपने कदम पीछे करने पड़े।'

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की इमरजेंसी बैठक
इस बात को लेकर जहां विपक्ष देश की केंद्र सरकार से जवाब मांग रहा है, वहीं दूसरी ओर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस बारे में आज सुबह आर्मी चीफ मनोज पांडे के साथ इमरजेंसी बैठक की है।
17 हजार फीट की ऊंचाई पर भिड़े सैनिक
जबकि इसी बीच 17 हजार फीट की ऊंचाई पर जिस जगह इंडो-चीनी सैनिक भिड़े थे वहां की सैटेलाइट फोटो सामने आई है, जिसमें साफ दिख रहा है कि तवांग के पास चीन ने खुद को काफी मजबूत कर लिया है, उसने तवांग के बार्डर पर गांव बसा रखे हैं, जहां हर तरह की सुविधाएं पहुंचाने में वो लगा हुआ है।

भारतीय सैनिकों पर पत्थर और लाठी-डंडों से वार
रिपोर्ट के मुताबिक चीनी सैनिकों ने भारतीय सैनिकों पर पत्थर और लाठी-डंडों से वार किया था और उनके बीच हाथापाई भी हुई थी तो वहीं फायरिंग नहीं चलने की बात कही जा रही है।
6 भारतीय सैनिक इस झड़प में घायल
भारत के 6 सैनिक भी इस झड़प में घायल हुए हैं, जिन्हें कि इलाज के लिए गुवाहटी लाया गया है। वैसे ये कोई पहली बार नहीं है जब चीन ने इस तरह की नापाक हरकत की है, सितंबर 2021 में भी उसने घुसपैठ करने की कोशिश की थी और तब भी उसके हाथ नाकामयाबी ही आई थी।

क्या है भारत-चीन विवाद?
भारत और चाइना विश्व के दो मजबूत देश हैं लेकिन दोनों ही के रिश्ते में मिठास कम तनाव ज्यादा है क्योंकि इसके पीछे वजह है सीमा विवाद, जिसके चलते साल 1962 में दोनों देशों के बीच युद्ध भी हुआ था, जिसके बाद लद्दाख के अक्साई चीन वाले हिस्से पर चाइना का कब्जा है और वो इसी के जरिए भारत में कई बार घुसपैठ करने का प्रयास कर चुका है।

चीन को हमेशा भारत से करारा जवाब मिला
हालांकि चीन को हमेशा भारत से करारा जवाब मिला है, देश ने साफ तौर पर चीन को बोल रखा है कि वो अपने एरिया की मजबूती के लिए हर संभव कोशिश करेगा और किसी की भी नापाक हरकत पर उसे मुंहतोड़ जवाब देगा।












Click it and Unblock the Notifications