भारत-चीन के बीच कमांडर लेवल की 12वीं बैठक, प्रोटोकॉल के तहत सभी मुद्दों को हल करने पर सहमति

नई दिल्ली, 2 अगस्त: भारत-चीन के बीच लद्दाख में पिछले एक साल से सीमा विवाद जारी है। गलवान घाटी में झड़प के बाद ही दोनों देशों ने बातचीत के जरिए विवाद को हल करने पर प्रतिबद्धता जताई थी। इसी के तहत सोमवार को चुशूल-मोल्डो बॉर्डर पर 12वें दौर की बैठक आयोजित की गई। जिसमें भारत और चीनी सेना के कमांडर लेवल के अधिकारी शामिल थे। इस दौरान दोनों पक्षों ने सीमा पर शांति स्थापित करने के लिए प्रतिबद्धता जताई।

China

Recommended Video

    India China Dispute: Sikkim में भारत और चीन के बीच Hotline स्थापित, शांति बनाना मकसद |वनइंडिया हिंदी

    न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक दोनों देश मौजूदा समझौतों और प्रोटोकॉल के अनुसार शेष मुद्दों को शीघ्रता से हल करने और वार्ता की गति को बनाए रखने पर सहमत हुए। इसके अलावा इस बात पर भी सहमति बनी कि वे पश्चिमी क्षेत्र में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए अपने प्रभावी प्रयास जारी रखेंगे। साथ ही संयुक्त रूप से वहां पर शांति स्थापित की जाएगी।

    सिक्किम में भी उठाया बड़ा कदम
    आपको बता दें कि रविवार को PLA ने स्थापन दिवस मनाया था। उसी उपलक्ष्य में उत्तरी सिक्किम के कोंगरा ला और तिब्बत के खंबा ज़ोंग के बीच एक हॉटलाइन स्थापित की गई। मामले में भारतीय सेना ने कहा कि दोनों देशों के सशस्त्र बलों में कमांडरों के स्तर पर बातचीत के लिए अच्छी तरह से एक तंत्र स्थापित किया गया। इस हॉटलाइन से सीमा पर शांति कायम करने में मदद मिलेगी। वैसे देखा जाए तो दोनों देशों के बीच ये छठी हॉटलाइन है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+