Holi Pics 2021: मस्ती के रंग में रंगा पूरा भारत, कहीं उड़ा गुलाल तो कहीं खेली गई जूतामार होली
नई दिल्ली। कोरोना महामारी के कारण भले ही होली खेलने पर सख्ती लग गई और लोग सार्वजनिक रूप से होली नहीं खेल पाए। बावजूद इसके होली की मस्ती को कोरोना वायरस कम नहीं कर पाया। लोग अपनों के साथ अपने-अपने घरों में होली खेलते नजर आए और एक-दूसरे को रंगों के उत्सव की बधाई दी। वैसे भी होली का मतलब ही होता है मस्ती। रंगों के इस त्योहार से एहसास होता है कि बिना रंगों के इंसान का जीवन कितना बदरंग और बेनूर है, तभी तो कहा गया है कि होली के दिन लोगों के दिल भी मिल जाते हैं और लाल-पीले-हरे-नीले रंगों में लिपटकर सारे गिले-शिकवे भी मिट जाते हैं।आइए आपको दिखाते हैं कि होली के उन दिलकश नजारों को.. जिनको देखकर आपका दिल भी खुशी से नाच उठेगा और जोर से कहेगा .. सात रंगों मे खेल रही है दिलवालों की होली रे...भीगे दामन-चोली रे...अपने ही रंग में रंग दे मुझको...याद रहेगी होली रे.....रे...।
Recommended Video
वृंदावन मंदिर में होली खेलते श्रद्दालुगण, जय कान्हा के लगे जयकारे (Video)

उज्जैन में होली के मौके पर श्वांग रचाया गया (Video)

मध्यप्रदेश में होली के रंग में लगे लोग, उड़ा अबीर-गुलाल

उज्जैन के महाकलेश्वर मंदिर मं हुई महाआरती (Video)

क्या आम क्या खास, सभी होली के रंग में रंगे नजर आए। असम के सीएम सर्बानंद सोनोवाल ने आम लोगों के बीच होली मनाई।

यूपी के शाहजहांपुर में लोगों ने जूता मार होली खेली।(video)

तेलंगाना में जमकर चला अबीर-गुलाल।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने जमकर फूलों की होली खेली।(video)













Click it and Unblock the Notifications