भारत ने इजराइल के साथ एंटी टैंक मिसाइल का सौदा किया रद्द, 500 मिलियन डॉलर की थी डील
नई दिल्ली। भारत और इजराइल के बीच एक बड़ा रक्षा सौदा रद्द हो गया है। इजराइली डिफेंस कॉन्ट्रेक्टर राफेल ने बुधवार को कहा कि भारत के रक्षा मंत्रालय ने स्पाइक एंटी टैंक गाइड मिसाइलों को खरीदने के लिए जो डील की थी, उसे रद्द कर दिया है। दोनों देशों के बीच 500 मिलियन डॉलर का समझौता था, जिसके तहत भारत को इजराइल से 1,600 एंटी टैंक मिसाइल खरीदने थे। दोनों देशों के बीच ये अहम रक्षा समझौता माना जा रहा था।

राफेल ने इस फैसले पर नाराजगी व्यक्त की है। हालांकि, उन्होंने साथ में यह भी कहा कि वे भारतीय रक्षा मंत्रालय के साथ सहयोग करने और एक महत्वपूर्ण बाजार के रूप में अपनी रणनीति को जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है। राफेल ने साथ में यह भी कहा कि वे दो दशकों से अधिक समय तक भारत को हाई टेक्नॉलोजी उपकरण और एडवांस सिस्टम उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
इजराइली राफेल के साथ यह समझौता कल्याणी ग्रुप के साथ हैदराबाद के निकट बहुत पहले ही मिसाइल निर्माण का कंस्ट्रक्शन शुरू कर दिया गया था। ये विश्वस्तरीय मिसाइलें चार साल के भीतर भारत को मिलनी थी, लेकिन उसके बाद रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के कहने पर रक्षा मंत्रालय ने सौदा रद्द कर दिया है।
बता दें कि पाकिस्तान के पास पोर्टेबल एंटी टैंक मिसाइल है, जो 3-4 किमी की दूरी पर भारतीय टैंक और बंकरों को ध्वस्त कर सकता है। वहीं, पाकिस्तान के मुकाबले भारत अपनी मिसाइल से सिर्फ 2 किमी तक ही दुश्मन पर अटैक कर सकता है।












Click it and Unblock the Notifications