INDIA bloc में क्या चल रहा है,बिहार में RJD क्यों बना रही है कांग्रेस से दूरी?

INDIA bloc Politics: राष्ट्रीय स्तर पर विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक में सबकुछ ठीक नहीं है। अलग-अलग राज्यों में इसमें शामिल सहयोगी दलों के बीच अलग-अलग मुद्दों पर मतभेद नजर आ रहे हैं। बिहार में हाल के दिनों में लालू यादव की आरजेडी और कांग्रेस के बीच दूरी बढ़ती नजर आई है। लालू ने जिस तरह से विपक्षी गठबंधन की अगुवाई ममता बनर्जी को देने में सहमति जताई है, उससे इस बढ़ती दूरी पर मुहर लग गई है।

इंडिया ब्लॉक की कमान टीएमसी चीफ और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को सौंपने की मांग पर लालू यादव की सहमति ने कांग्रेस को परेशान कर दिया है। कांग्रेस नेता लालू के इस सियासी दांव को पचा नहीं पा रहे हैं। यही वजह है कि लालू के बयान के बाद कांग्रेस महासचिव शाहनवाज आलम ने एक तरह से अगले साल होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर आरजेडी को नोटिस थमा दिया है।

india bloc

इंडिया ब्लॉक में कांग्रेस-राजद में उभरे मतभेद
उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव में इंडिया ब्लॉक या महागठबंधन की जीत की स्थिति में कांग्रेस की ओर से 'दो उपमुख्यमंत्री' का राग अलाप दिया है, जिसमें 'एक मुसलमान' होना चाहिए। दरअसल, लालू ने अपने बयान से जिस तरह से कांग्रेस को चौंकाया है, उसके बारे में सियासी गलियारों में कहा जा रहा है कि यह उनके राजनीति करने की स्टाइल है और वह यही संकेत देने की कोशिश कर रहे हैं कि राज्य में चुनाव लड़ने के लिए पार्टी ज्यादा सीटों की उम्मीद छोड़ दे।

इसे भी पढ़ें- Delhi Election में भी अलग-थलग पड़ी कांग्रेस! क्यों पीछा छुड़ाने में जुटे हैं INDIA bloc वाले सहयोगी?

राजद ने 2020 में हार का फोड़ा ठीकरा
एक वरिष्ठ राजद नेता के मुताबिक, '2020 के चुनावों में कांग्रेस 70 सीटों पर लड़कर 19 सीटें जीती, महागठबंधन को 243 में से 112 सीटें मिलीं, सिर्फ 10 सीटों से बहुमत से दूर रह गया। आरजेडी 144 सीटों पर लड़कर 75 सीटें जीती और एक और सहयोगी सीपीआई (एमएल) को 30 सीटों में 12 पर जीत मिली।' उनके अनुसार, 'इस तरह से कांग्रेस ही कमजोर कड़ी साबित हुई और कुछ हद तक सरकार नहीं बन पाने के लिए भी जिम्मेदार रही।'

लालू की पार्टी कांग्रेस को देने लगी सीख
दोनों दलों में उभरे हालिया मतभेदों के बीच राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुबोध कुमार मेहता ने इंडियन एक्सप्रेस से कहा है, 'कांग्रेस को यह आत्म मंथन करना है कि वह बिहार में अपनी जमीन क्यों खो रही है। कांग्रेस को अपनी कमजोरी और मजबूरी के बारे में व्यावहारिक होना पड़ेगा... '

महाराष्ट्र, हरियाणा के नतीजों के बाद सहयोगियों के निशाने पर है कांग्रेस
महाराष्ट्र और हरियाणा विधनसभा चुनावों में मिली अप्रत्याशित हार को लेकर कांग्रेस पहले से ही फजीहत झेल रही है। ऊपर से इंडिया ब्लॉक में शामिल सहयोगी दलों के रवैए ने उसे और परेशान कर रखा है।

बिहार चुनाव से पहले कांग्रेस को राजद का रेड सिंग्नल!
राजद के एक और नेता ने कांग्रेस को यह कहकर आईना दिखाने की कोशिश की है कि '1990 तक पटना स्थित कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम सियासी गतिविधियों का केंद्र था। अब कांग्रेस के प्रमुख नेताओं की जयंती और पुण्यतिथि पर ही वहां लोग जुटते हैं। अगर पार्टी वहां कुछ परिवारों को रहने नहीं देती,तो वह विरान हो गया होता। कांग्रेस पहले अपने संगठन को दुरुस्त करे और फिर एक अच्छी सियासी दावेदार बनने की कोशिश करे।'

बिहार की सभी 243 सीटों पर तैयारी कर रही है कांग्रेस
राजद की ओर से मिल रही प्रतिक्रियाओं पर पलटवार करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता ज्ञान रंजन गुप्ता ने कहा, 'कांग्रेस एक पैन-इंडिया पार्टी है। मध्य जनवरी से हम सभी 243 विधानसभा सीटों पर जनसभाएं करनी शुरू कर देंगे। हर पार्टी को अपने विचार रखने का अधिकार है, लेकिन गठबंधन से संबंधित विषयों पर इंडिया ब्लॉक फोरम पर चर्चा होनी चाहिए, पब्लिक में नहीं।'

इसे भी पढ़ें- राज्यसभा में अमित शाह ने अंबेडकर पर ऐसा क्या बोला? मचा बवाल, कांग्रेस ने की इस्तीफे की मांग

कांग्रेस राजद के सामने हथियार डालने को नहीं तैयार
कांग्रेस नेता का कहना है कि विधानसभा चुनाव में अभी 10 महीने से ज्यादा का वक्त है और सीटों पर तालमेल पर चर्चा 'उचित समय' पर होगी। उन्होंने कहा, 'किसी भी पार्टी के बयानों से बहुत कुछ निकालना काफी जल्दबाजी है। लेकिन, आरजेडी को यह ध्यान में रखना चाहिए कि 2024 के लोकसभा चुनावों में हमने उससे बेहतर किया है, क्योंकि कांग्रेस 9 सीटों पर लड़ी और 3 पर जीती। जबकि आरजेडी 23 पर लड़कर भी 4 ही सीटें जीत सकी।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+