चीन-पाकिस्तान बॉर्डर पर सेना के लिए बनेंगे बुलेटप्रूफ बंकर, गोली-बम का नहीं होगा असर
चीन-पाकिस्तान बॉर्डर पर सेना के लिए बनेंगे बुलेटप्रूफ बंकर, गोली-बम का नहीं होगा असर
Recommended Video

नई दिल्ली। चीन और पाकिस्तान के बॉर्डर पर भारतीय सेना के लिए अब बुलेटप्रूफ बंकर बनाए जाएंगे। सेना ऐसे बंकर बनाने जा रही है जो बुलेट प्रूफ होने के साथ-साथ पोर्टेबल भी हों। पत्थर और मिट्टी के बंकरों की जगह स्टील के बंकर बनाने पर विचार किया जा रहा है। जो ना सिर्फ मजबूत और ज्यादा सुरक्षित होंगे बल्कि रहने के लिहाज से भी बेहतर रहेंगे। एनबीटी की रिपोर्ट के मुताबिक, इन बंकरों को लाने की वजह पाकिस्तान और चीन बॉर्डर पर लगातार बढ़ रही सेना की चुनौतियां हैं।

इस वक्त पत्थर और मिट्टी वाले बंकर सेना इस्तेमाल करती है। ये मजबूती और सुरक्षा दोनों ही लिहाज से बहुत बेहतर नहीं होते हैं। ये बंकर बनाना सेना का काफी पुराना और पारंपरिक तरीका है लेकिन किसी भी हमले में ये बंकर जल्दी ध्वस्त होते हैं। स्टील के बंकरों का इस्तेमाल भी सेना करीत है लेकिन इनके निर्माण में अधिक मुश्किल आती है और इनमें गोली चलाने के लिए सुराख भी नहीं होते हैं। ऐसे में नए बंकरों को सेना के लिए लाया जा रहा है।
भारतीय सेना ने बंकरों की सुरक्षा का मुद्दा अपनी समस्याओं से संबंधित जारी बयान में उठाया था। सुझाव के तौर पर सेना ने हल्के मटिरियल से बनने वाले मजबूत बंकरों की सिफारिश की थी। ऐसे बंकर दुश्मन की तरफ से होने वाले आक्रमण की स्थिति में आसानी से बन जाते हैं और इन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाना भी आसान होता है। सेना का तर्क था कि हल्के वजन वाले बंकर अधिक सुरक्षित हैं। सेना की तरफ से मॉड्यूलर बंकरों की मांग की गई है क्योंकि ऐसे बंकर आग की दिशा के अनुसार आसानी से फिट हो जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications