'INDIA अलायंस की जल्द होगी एक और बैठक', खड़गे के आवास से निकले कांग्रेस MP ने दिए संकेत
INDIA Alliance Meeting: विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर बुधवार को विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' के नेताओं की बैठक हुई। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मौजूदगी में हुई इस बैठक का हिस्सा बनने 17 दलों के नेता पहुंचे। खास बात यह है कि इस बैठक में ममता बनर्जी, अखिलेश यादव, एमके स्टालिन नहीं पहुंचे।
इस बैठक में नेताओं ने लोकसभा चुनाव को लेकर आगे की रणनीति पर मंथन किया। बैठक के बाद कांग्रेस सांसद सैयद नसीर हुसैन ने मीडिया से मुखातिब होकर बताया कि इंडिया अलायंस के राज्यसभा फ्लोर के नेताओं की एक बैठक हुई। संसद के कई मुद्दों पर चर्चा हुई। इसमें आने वाले विधेयकों के बारे में चर्चा हुई।

उन्होंने आगे कहा कि सरकार का व्यवहार और कई अन्य बातें भी। इसके अलावा, यह भी निर्णय लिया गया कि जल्द ही इंडिया गठबंधन के नेताओं की एक बैठक होगी और एक या दो दिन में बैठक की तारीख की घोषणा की जाएगी। वे (टीएमसी, शिवसेना-यूबीटी) ने पहले ही बता दिया था कि वे आज बैठक में शामिल नहीं हो पाएंगे। आज लगभग 17-18 पार्टियां मौजूद थीं।
Recommended Video
बैठक में आरएलडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी और कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने भी हिस्सा लिया। वहीं, बैठक में पहुंचने से पहले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने मीडिया से कहा कि इंडिया गठबंधन की बैठक हो रही है। हाल के राज्य चुनावों में 40 फीसदी वोट मिलने से कांग्रेस उत्साहित है।
बैठक में कौन-कौन पहुंचा ?
कांग्रेस से पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे , कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रमोद तिवारी, अधीर रंजन चौधरी, जयराम रमेश, केसी वेणुगोपाल, सैयद नसीर हुसैन, रजनी अशोकराव पाटिल, गौरव गोगोई और सुरेश कोडुक्कुन्निल शामिल हुए। इनके साथ ही, जेडीयू से ललन सिंह, डीएमके से तिरुचि शिवा और टीआर बालू, सीपीआईएम से इलामारम करीम, आरजेडी से डॉ. फैयाज अहमद, समाजवादी पार्टी से डॉ. रामगोपाल यादव, एमडीएमके से वाइको, आरएलडी से जयंत चौधरी, जावेद अली खान और एस टी हसन, एनसीपी से वंदना चव्हाण,आम आदमी पार्टी से राघव चड्ढा, सीपीआई से बिनॉय विश्वम, आईयूएमएल से अब्दुल वहाब और ईटी मोहम्मद बशीर, केरल कांग्रेस (एम) से जोस के मणि, झामुमो से महुआ माजी, एनसी से हसनैन मसूदी, आरएसपी से एनके प्रेमचंद्रन, वीसीके से डॉ. तिरुमावलवन थोल और डी रविकुमार भी पहुंचे।












Click it and Unblock the Notifications