एयर स्ट्राइक के बाद अलर्ट, इन राज्यों के 11 एयरपोर्ट्स पर अगले आदेश तक उड़ानें बंद, देखें पूरी लिस्ट

Airstrike Alert Flights Suspended: भारत द्वारा पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में की गई एयरस्ट्राइक के बाद देशभर में सुरक्षा सतर्कता बढ़ा दी गई है। इस कड़ी में भारत सरकार ने बॉर्डर से सटे 7 राज्यों के 11 एयरपोर्ट्स पर सभी उड़ानों के संचालन को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया है।

इसके साथ ही सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए सीमावर्ती जिलों में स्कूलों को भी अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। करतारपुर कॉरिडोर को भी श्रद्धालुओं के लिए फिलहाल बंद कर दिया गया है।

Airstrike-Alert-Flights-Suspended

Airstrike Alert के कारण बंद हुआ फ्लाइट ऑपरेशन

भारतीय वायुसेना द्वारा की गई बड़ी कार्रवाई के बाद, नागरिक उड्डयन मंत्रालय और एयरलाइंस कंपनियों ने फ्लाइट संचालन को रोकने का निर्णय लिया। जिन 11 एयरपोर्ट्स पर उड़ानें अस्थायी रूप से बंद की गई हैं, वे हैं - श्रीनगर, जम्मू, लेह, चंडीगढ़, बीकानेर, जोधपुर, राजकोट, धर्मशाला, अमृतसर, भुज और जामनगर। ये सभी एयरपोर्ट्स पाकिस्तान सीमा से सटे हुए हैं और सुरक्षा के लिहाज़ से संवेदनशील माने जाते हैं।

Operation Sindoor के बाद करतारपुर कॉरिडोर पर भी अस्थायी रोक

भारत-पाक बॉर्डर पर स्थित करतारपुर कॉरिडोर को भी सुरक्षा कारणों के चलते बंद कर दिया गया है। यह कॉरिडोर भारतीय सिख श्रद्धालुओं को बिना वीज़ा पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा करतारपुर साहिब जाने की सुविधा देता है। फिलहाल यहां से यातायात और श्रद्धालुओं की आवाजाही पूरी तरह रोक दी गई है।

जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान के सीमावर्ती जिलों में कई सरकारी और निजी स्कूलों को बंद कर दिया गया है। स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर यह कदम उठाया है और लोगों से भीड़-भाड़ वाले इलाकों से बचने की सलाह दी है।

Airstrike Alert Flights Suspended at 11 Airports: ये फ्लाइट्स हुईं रद्द

  • एयरलाइंस कंपनियों ने प्रभावित शहरों में अपनी फ्लाइट्स अस्थायी रूप से रद्द कर दी हैं। इसका असर हजारों यात्रियों पर पड़ा है।
  • एअर इंडिया ने जम्मू, श्रीनगर, लेह, जोधपुर, अमृतसर, भुज, जामनगर, चंडीगढ़ और राजकोट की सभी उड़ानें 10 मई की सुबह 05:29 बजे तक रद्द की हैं।
  • इंडिगो ने जम्मू, श्रीनगर, अमृतसर, लेह, चंडीगढ़, धर्मशाला, बीकानेर, जोधपुर, ग्वालियर, किशनगढ़ और राजकोट के लिए 10 मई तक सभी फ्लाइट्स रद्द की हैं।
  • स्पाइसजेट ने लेह, श्रीनगर, जम्मू, कांगड़ा (हिमाचल), कांडला (गुजरात) और अमृतसर की उड़ानें 7 मई तक रद्द कर दी हैं।
  • इंडिगो ने बताया कि इस कार्रवाई के चलते उसकी 165 डोमेस्टिक फ्लाइट्स कैंसिल हुई हैं, जबकि कंपनी रोज़ाना औसतन 2200 फ्लाइट्स संचालित करती है। दिल्ली एयरपोर्ट से संचालित विभिन्न एयरलाइंस की 20 उड़ानें रद्द की गई हैं।

Airstrike Alert Flights Suspended: यात्रियों के लिए अलर्ट और सलाह

एयरलाइंस और एयरपोर्ट अथॉरिटी ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले संबंधित एयरलाइन से उड़ान की स्थिति की पुष्टि कर लें। वहीं, सुरक्षा एजेंसियां स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। इस वक्त देश की सीमाओं पर सुरक्षा का स्तर उच्चतम स्तर पर है। सरकारी सूत्रों के अनुसार, आने वाले दिनों में स्थिति की समीक्षा कर आगे के फैसले लिए जाएंगे।

Operation Sindoor के बाद पाक के 9 आतंकी ठिकानों हमला

इंडियन आर्मी और वायु सेना के संयुक्त अभियान में मंगलवार की रात को 'ऑपरेशन सिंदूर' को अंजाम दिया गया। ये ऑपरेश पहलगाम हमले का बदला है जिसमें 26 पर्यटकों को आतंकियों ने अपना निशाना बनाया है। इंडियन आर्मी ने इस ऑपरेशन के तहत पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में स्थित नौ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाते हुए उन्हें पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।

पहलगाम हमले के 15 दिन बाद भारतीय वायुसेना ने देर रात पाकिस्तान और PoK में 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर एयरस्ट्राइक की। सुरक्षा सुत्रों के अनुसार, इस कार्रवाई में 100 से अधिक आतंकवादियों के मारे जाने की खबर है जिसमें कुख्यात आतंकी मसूद अजहर के परिवार के 10 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+