कोरोना काल में हुई हवा में सुधार के बाद भी दुनिया के टॉप 30 सबसे प्रदूषित शहरों में भारत के 22 शहर
नई दिल्ली। कोरोना महामारी की वजह से भले ही काफी आर्थिक नुकसान हुआ हो लेकिन भारत की हवा की क्वालिटी काफी सुधरी है लेकिन इसके बावजूद दुनिया के टॉप 30 सबसे प्रदूषित शहरों में देश के 22 शहर शामिल है, ये कहना है वर्ल्ड एयर क्वालिटी रिपोर्ट 2020 का, जिसके मुताबिक भारत में लॉकडाउन की वजह से फैक्ट्री और ऑफिस बंद होने से वायुप्रदूषण तो कम हुआ है लेकिन इसके बावजूद 22 शहर दुनिया के टॉप 30 सबसे प्रदूषित शहरों में से एक हैं।
Recommended Video

यह रिपोर्ट 106 देशों पीएम 2.5 डेटा पर आधारित है, जिसे कि सरकारी एजेंसियों, स्थानीय निवासियों, गैर-लाभकारी संगठनों और कंपनियों पर शोध करने के बाद तैयार किया गया है।
खास बातें
- रिपोर्ट में कहा गया है कि साल 2019 की तुलना में साल 2020 में भारत की एयर क्वालिटी में 63 प्रतिशत सुधार हुआ है।
- साल 2020 के सबसे प्रदूषित शहरों में नई दिल्ली, ढाका, जकार्ता, काठमांडू, इस्लामाबाद, हनोई और बीजिंग रहे हैं।
- विश्व के लगभग सभी शहरों में कोरोना महामारी के कारण हुए लॉकडाउन के कारण हवा की क्वालिटी सुधरी है, ये सुधार पिछले साल की तुलना में 84 प्रतिशत है।
- साल 2020 में साल 2019 की तुलना में विश्व के लगभग सभी शहरों में प्रदूषण कम देखा गया।
- नई दिल्ली में साल 2019 की तुलना में साल 2020 में 15 प्रतिशत कम प्रदूषण दर्ज किया गया तो वहीं बीजिंग भी पिछले साल की तुलना में 11 प्रतिशत कम दूषित रहा।

- शिकागो, लंदन, पेरिस और सियोल में भी क्रमशः 13%, 16%, 17% और 16% कम प्रदूषण दर्ज किया गया।
- बांग्लादेश, भारत और पाकिस्तान विश्व के सबसे प्रदूषित क्षेत्रों में से एक रहे।
- साल 2019 में दिल्ली की औसत वायु गुणवत्ता 98.6 दर्ज की गई थी, जिसमें की साल 2020 में सुधार हुआ है।
- यही नहीं दिल्ली के कुछ इलाकों में 2019 में वायु गुणवत्ता सूचकांक 800 के पार था जो कि वायु प्रदूषण का स्तर खतरनाक से भी तीन गुना ज्यादा था लेकिन साल 2020 में इस तरह की तस्वीर सामने नहीं आई।

क्या होता है एयर क्वालिटी इंडेक्स
हवा की क्वालिटी की माप के लिए हर देशों में एयर क्वालिटी इंडेक्स बनाए गए हैं, जो कि देश की हवा की शुद्धता का पता लगाते हैं। मालूम हो कि एयर क्वालिटी इंडेक्स मुख्य रूप से 8 प्रदूषकों ((पीएम 10, पीएम 2.5, NO2, SO2, CO, O3,NH3 और पीबी) से मिलाकर बनाया जाता है। हवा की गुणवत्ता के आधार पर इस इंडेक्स में 6 केटेगरी बनायीं गयीं हैं, जैसे अच्छी, संतोषजनक, थोड़ा प्रदूषित, खराब, बहुत खराब और गंभीर।
क्या होता है वायु प्रदूषण
वायु प्रदूषण का मतलब है हवा में सल्फर डाइऑक्साइड ,नाइट्रोजन डाइऑक्साइड और कार्बन मोनोऑक्साइड की मात्रा विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा तय किए गए मापदंड से अधिक हैं। जिसकी वजह से आंखों में जलन, सांस लेने में तकलीफ, सिर चकराने जैसी बीमारी पैदा होती है।












Click it and Unblock the Notifications