इंडियन एयरफोर्स चीफ मार्शल धनोआ बोले-राफेल जेट और एस-400 से वायुसेना की ताकत में होगा इजाफा
नई दिल्ली। आठ अक्टूबर को इंडियन एयरफोर्स (आईएएफ) इस वर्ष अपना 86वां दिवस मनाएगी। एयरफोर्स डे से पहले इंडियन एयरफोर्स के चीफ मार्शल बीएस धनोआ ने फ्रेंच जेट राफेल और रूस से खरीदे जाने वाले एयर डिफेंस सिस्टम को लेकर अहम बयान दिया है। मार्शल धनोआ ने कहा है कि फ्रेंच जेट राफेल और एस-400,दोनों ही वायुसेना की ताकत में कई गुना इजाफा करने वाले होंगे। इसके अलावा एयरफोर्स चीफ ने वायुसेना में कम होती फाइटर स्क्वाड्रन की संख्या पर भी चिंता जताई है। एयरफोर्स चीफ बुधवार को एयरफोर्स डे से पहले मीडिया से बात कर रहे थे। यहीं पर उन्होंने यह बात कही है।

राफेल डील को बताया फायदेमंद
राफेल जेट पर जारी विवाद के बीच ही एयरफोर्स चीफ ने कहा, 'फ्रेंच जेट राफेल भारत के लिए एक अच्छा जेट है। यह इस उप-महाद्वीप में गेम-चेंजर साबित होगा।' धनोआ के मुताबिक यह डील एक अच्छे पैकेज के तहत हुई है और डील के साथ देश को काफी फायदा होगा। आपको बता दें कि कांग्रेस पार्टी की ओर से केंद्र सरकार की ओर से आरोप लगाया गया है कि सरकार ने हिन्दुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) की जगह डील के लिए अनिल अंबानी के स्वामित्व वाले रिलायंस ग्रुप को चुना। आरोप के तहत यह भी कहा गया है कि साल 2016 में ऑफसेट डील के तहत 8.7 बिलियन डॉलर की रकम अदा की गई थी। एस-400 पर एयरफोर्स चीफ ने कहा कि एक बार सरकार की मंजूरी मिलने के बाद इस सिस्टम की डिलीवरी 24 माह यानी दो वर्षों के अंदर शुरू हो जाएगी।
कम होती स्क्वाड्रन से चिंतित चीफ
प्रेस ब्रीफिंग के दौरान मार्शल बीएस धनोआ ने स्क्वाड्रन की कम संख्या पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने एचएएल का नाम लिया और कहा कि एचएएल के साथ कॉन्टैक्ट्स हो चुके हैं लेकिन डिलीवरी में काफी देरी हो रही है। उन्होंने जानकारी दी कि सुखोई-30 में तीन वर्ष, जगुआर में छह वर्ष, पांच वर्ष की देरी लाइट कॉम्बेट जेट तेजस और मिराज 2000 के अपडेटेशन में दो वर्ष की देरी हो चुकी है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि चीन में होने वाले इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट पर वायुसेना की नजरें हैं। वायुसेना चीन की ओर ओर से तैयार हो रहे नए एयरपोर्ट्स का सामना करने को तैयार है। मार्शल धनोआ ने कहा कि भारत भी इंफ्रास्ट्रक्चर को डेवलप कर रहा है। इसके साथ ही उन्होंने तिब्बत में 50 चीनी एयरक्राफ्ट्स को भी खतरा मानने से इनकार कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications