BJP में शामिल हुए पूर्व राष्ट्रपति के पोते इंद्रजीत, कहा- साजिश के तहत हुई थी मेरे दादा की हत्या पूर्व

नई दिल्ली, सितंबर 13: पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह के पौत्र इंद्रजीत सिंह ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। केद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी की मौजूदगी में भारत के पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह के पोते इंद्रजीत सिंह बीजेपी मुख्यालय में भाजपा में शामिल हुए। इसके साथ ही उन्हों पार्टी की सदस्यता भी ली। बीजेपी में शामिल होने के बाद इंद्रजीत सिंह ने कांग्रेस पार्टी पर जबरदस्त निशाना साधा।

Recommended Video

    BJP में शामिल हुए पूर्व राष्ट्रपति के पोते Indrajit Singh, Congress पर लगाए ये आरोप | वनइंडिया हिंदी
    Inderjeet Singh, grandson of former President Giani Zail Singh, joins BJP in delhi

    इंद्रजीत सिंह ने कांग्रेस को कठघरे में खड़ा करते हुए अपने दादा ज्ञानी जैल सिंह की मौत को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि, 1994 में उनके दादा जी एवं पूर्व राष्ट्रपति की कार का किसी साजिश के तहत जानबूझ कर एक्सीडेंट कराया गया था जिसके बाद उपचार के दौरान उनका निधन हो गया था। बता दें कि, ज्ञानी जैल सिंह की 1994 में 78 वर्ष की आयु में एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी ।

    पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद इंद्रजीत सिंह ने कहा, आज बहुत समय के बाद जो मेरे दादा जी ज्ञानी जैल सिंह जी थे उनकी मनोकामना आज पूरी हुई। जिस तरीके से कांग्रेस ने उनके साथ सलूक किया, उनका दिल दुखाया, उनकी वफादारी का क्या सिला दिया आप सब लोग जानते हैं। मैं वहीं इंद्रजीत सिंह हूं जो फिल्मों में चला गया था, जब मैं अपना करियर बना ही रहा था तो उन्होंने मुझे राजनीति में अपना करियर बनाने के लिए कहा और अटल जी से मिलने के लिए कहा था, साथ में आडवाणी जी से मुझे आशीर्वाद दिलाया।

    इंद्रजीत सिंह ने कहा, 3-4 साल से मैं अपने विश्वकर्मा समाज को एकत्र कर रहा हूं, पूरा देश घूमने के बाद काफी हद तक मैं इसमें कामयाब रहा हूं। ज्ञानी जी की तमन्ना थी, आज वह पूरी हुई है मैं भाजपा में शामिल हुआ हूं। पार्टी में जहां भी ड्यूटी लगाएगी उसे पूरा करने की कोशिश करूंगा। उन्होंने कहा कि भाजपा में वे किसी महत्वाकांक्षा से नहीं आये हैं, पार्टी उन्हें जो भी जिम्मेदारी देगी, वे उसे पूरी तरह निभाने के लिए तैयार हैं।

    पंजाब के किसानों और किसान आंदोलन पर पूछे गए मीडिया के सवाल से बचते हुए इंदरजीत सिंह निकल गए। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पूरी ने कहा कि इंदरजीत सिंह के भाजपा के साथ जुड़ने से पार्टी को पंजाब में मजबूती मिलेगी। इंदरजीत सिंह ने समाज सेवा के क्षेत्र में बड़ा काम किया है और इसके कारण समाज में उनकी एक विशेष छवि है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+