Video: आपको रोने पर मजबूर कर देगी किन्नरों की ये अपील
नयी दिल्ली। 14 फरवरी 2014 को देश की सबसे बड़ी अदालत ने किन्नरों को थर्ड जेंडर का दर्जा दे दिया। दर्जा तो मिल गया लेकिन समाज में अब भी इस वर्ग को कई मुश्किलों को सामना करना पड़ रहा है। इस समुदाय के सदस्य कोई सदस्य अपनी पसंद के हिसाब से करियर चुनना चाहता है तो उसे कैसी-कैसी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

कोर्ट ने उन्हें अलग पहचान के साथ-साथ सामाजिक और आर्थिक तौर पर पिछड़े समुदाय के तौर पर नौकरियों और शिक्षा में आरक्षण का अधिकार दिया। कोर्ट ने इस अधिकार के बाद अब बदलाव आया है। समाज में उन्हें अगल पहचान मिलने लगी है। ऐसे में स्वतंत्रता दिवस से पहले यू-ट्यूब पर एक विडियो अपलोड किया गया जो किसी को भाव-विह्वल करने के लिए काफ़ी है। जिसमें वो खुद को भारतीय बता रहे हैं। आप भी देखिए थर्ड जेंटर्स का ये दिल पिघला देने वाला वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications