और इंडिया गेट अटा तिरंगों से
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) हालांकि अभी स्वाधीनता दिवस आने में वक्त बचा है, पर इंडिया गेट पूरी तरह से स्वाधीनता दिवस के उल्लास से आज सरोबार दिखा। इंडिया गेट पर शनिवार को सैकड़ों टुरिस्ट और स्थानीय दिल्ली वाले घूम रहे थे। लगभग सबके हाथों में प्लास्टिक के तिरंगे थे। बेहद खुशगवार मौसम में वीक-एंड पर लोग घूमने के मूड में थे। सारे इलाके में बहुत से लोग प्लास्टिक का तिरंगा बेच रहे थे। 10 रुपये का एक तिरंगा।
टहलना इंडिया गेट पर
इंडिया गेट पर कुछ देर तक टहलने पर लगा कि लोग अभी से स्वाधीनता दिवस के मूड में है। इंडिया गेट के पार्क में बहुत से परिवार बैठे भी हुए थे। बड़ों की शर्ट, साड़ी या सूट पर तिरंगा लगा था,तो बच्चों के हाथों में तिरंगा था। यूपी के बरेली शहर से मनोज माथुर भी आज इंडिया गेट में आए थे अपनी पत्नी और बच्चों के साथ। कहने लगे कि उन्होंने यहां पर आकर तिरंगे खरीदे हैं।
15 अगस्त- दिल्ली का पुराना किला और दर्द से करहाते मुसलमान
पहला स्वाधीनता दिवस
बता दें कि देश के पहले स्वाधीनता दिवस का समारोह इंडिया गेट से सटे नेशनल स्टेडियम में हुआ था। वहां पर देश के पहले राष्ट्रपति डा. राजेन्द्र प्रसाद तथा प्रधानमंत्री पंडित नेहरु ने भी शिरकत की थी।













Click it and Unblock the Notifications