स्वतंत्रता दिवस पर असम के सीएम का बड़ा ऐलान- 1 लाख माइनर केस वापस लेगी सरकार, ये है वजह
स्वतंत्रता दिवस पर असम के सीएम का बड़ा ऐलान- 1 लाख माइनर केस वापस लेगी सरकार, ये है वजह
गुवाहाटी (असम) 15 अगस्त: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुवाहाटी में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि असम सरकार एक लाख "मामूली मामलों" को वापस ले लेगी। ये मानइर और छोटे केस होंगे, जिसमें आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट के आरोप में कई लंबित मामले शामिल हैं। सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, इससे न्यायपालिका पर बोझ कम होगा। असम में कुल 400,000 मामले लंबित हैं। सरमा ने कहा, "1 लाख मामलों में कमी से न्यायपालिका को बलात्कार और हत्या जैसे गंभीर अपराधों से संबंधित लंबित मामलों पर विशेष ध्यान देने में मदद मिलेगी।"

स्वतंत्रता दिवस पर उन्होंने देश के हित के लिए बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को भी श्रद्धांजलि दी। लोगों को प्रेरित करने और पिछली पीढ़ियों द्वारा किए गए बलिदानों के बारे में जागरूक करने के प्रयास में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि राज्य सरकार शैक्षिक दौरे के हिस्से के रूप में इस साल अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में सेलुलर जेल में 1,000 युवाओं को भेजेगी।
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट किया, ''76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर, मैं अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं, जिन्होंने हमारी मातृभूमि के लिए बहुत बलिदान दिया। हम इस साल 1,000 युवाओं को हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान से प्रेरित होने में मदद करने के लिए शैक्षिक दौरे पर सेलुलर जेल भेजेंगे।''
हिमंत बिस्वा सरमा ने एक अन्य ट्वीट में कहा, "हमारे स्वतंत्रता नायकों ने इस महान राष्ट्र की महिमा को वापस लाने और इसके नागरिकों को मुक्त करने के लिए बहुत बड़ा बलिदान दिया। हम हमेशा उनके ऋणी रहेंगे।"
'हर घर तिरंगा' आंदोलन के बारे में बोलते हुए, सीएम सरमा ने कहा कि राज्य में स्वयं सहायता समूहों ने लगभग 17 करोड़ की कुल लागत के 42 लाख झंडे बेचे हैं। बता दें कि 13 अगस्त को शुरू हुआ 'हर घर तिरंगा' अभियान आज तक चलेगा। इस कार्यक्रम में हर जगह भारतीयों को अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित करने की परिकल्पना की गई है।












Click it and Unblock the Notifications