Independence day 2025: दिवाली पर क्या तोहफा देंगे पीएम मोदी? लाल किले की प्राचीर से कर दिया ऐलान
Independence day 2025: 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों के लिए बड़ा ऐलान किया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि इस बार दीपावली पर जनता को "डबल दिवाली" का तोहफा मिलेगा।
उन्होंने बताया कि सरकार ने पिछले आठ वर्षों में जीएसटी प्रणाली में बड़े बदलाव किए हैं और अब नेक्स्ट जनरेशन जीएसटी सुधार लागू करने जा रही है। लाल किले से आया यह ऐलान त्योहारी सीजन में करोड़ों उपभोक्ताओं और कारोबारियों के लिए राहत और खुशहाली का संदेश लेकर आया है।

PM मोदी ने क्या कहा?
PM मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि, प्रधानमंत्री ने कहा कि इन सुधारों के तहत आम नागरिक की ज़रूरत की वस्तुओं पर लगने वाले टैक्स में भारी कमी की जाएगी, जिससे आम आदमी को सीधा लाभ मिलेगा। हमारे प्रयास हैं कि मिडिल क्लास और गरीब परिवारों की जेब पर कम बोझ पड़े और अर्थव्यवस्था में पारदर्शिता बढ़े।
ये भी पढ़ें 79th Independence Day 2025 LIVE: प्रधानमंत्री विकसित भारत योजना आज से लागू: PM मोदी
यह पीढ़ी समृद्ध भारत के लिए नए कदम उठाए-PM
PM मोदी ने कहा, "आज 140 करोड़ देशवासियों का एक ही मंत्र होना चाहिए-समृद्ध भारत। अगर कोटि-कोटि लोगों के बलिदान से स्वतंत्र भारत हो सकता है तो कोटि-कोटि लोगों के संकल्प से, आत्मनिर्भर बनने से, वोकल फॉर लोकल की बात करने से समृद्ध भारत भी बन सकता है। वो पीढ़ी स्वतंत्र भारत के लिए खप गई थी और यह पीढ़ी समृद्ध भारत के लिए नए कदम उठाए, यही समय की मांग है।"
हम अब समुद्र मंथन की ओर भी जा रहे हैं-PM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "देश को विकसित बनाने के लिए हम अब समुद्र मंथन की ओर भी जा रहे हैं। हम हमारे समुद्र के भीतर के तेल और गैस के भंडार को खोजने की दिशा में मिशन मोड में काम करना चाहते हैं। "












Click it and Unblock the Notifications