79th Independence Day 2025 LIVE: लाल किले से PM मोदी ने दिया 'मेड इन इंडिया' का नया टारगेट
79th Independence Day 2025 LIVE : पूरा देश आज स्वतंत्रता दिवस का उत्सव मना रहा है, प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले से कहा कि 'भारत ने तय कर लिया है, न्यूक्लियर की धमकियों को अब नहीं सहेंगे, उन्होंने पाकिस्तान को सीधे जवाब दिया किया कि अब खून और पानी साथ नहीं चल सकते हैं।' पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
'हाई-पावर डेमोग्राफी मिशन'
मैं देश को एक चिंता, एक चुनौती के प्रति आगाह करना चाहता हूँ। एक सोची-समझी साजिश के तहत, देश की जनसांख्यिकी को बदला जा रहा है, एक नए संकट के बीज बोए जा रहे हैं। घुसपैठिए मेरे देश के युवाओं की आजीविका छीन रहे हैं। घुसपैठिए मेरे देश की बहनों और बेटियों को निशाना बना रहे हैं। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ये घुसपैठिए भोले-भाले आदिवासियों को गुमराह करके उनकी ज़मीन पर कब्ज़ा कर लेते हैं। देश इसे बर्दाश्त नहीं करेगा। जब सीमावर्ती क्षेत्रों में जनसांख्यिकी परिवर्तन होता है, तो यह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करता है... कोई भी देश इसे घुसपैठियों के हवाले नहीं कर सकता... इसलिए, मैं कहना चाहता हूँ कि हमने एक 'हाई-पावर डेमोग्राफी मिशन' शुरू करने का फैसला किया है: पीएम मोदी
'राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का गौरवपूर्ण, स्वर्णिम अध्याय'
आज, मैं गर्व के साथ कहना चाहता हूं कि 100 वर्ष पूर्व, एक संगठन का जन्म हुआ - राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस)। राष्ट्र की सेवा के 100 वर्ष एक गौरवपूर्ण, स्वर्णिम अध्याय हैं। 'व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण' के संकल्प के साथ, माँ भारती के कल्याण के उद्देश्य से, स्वयंसेवकों ने अपना जीवन मातृभूमि के कल्याण के लिए समर्पित कर दिया... एक तरह से, आरएसएस दुनिया का सबसे बड़ा गैर सरकारी संगठन है। इसका 100 वर्षों का समर्पण का इतिहास है: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री विकासशील भारत रोज़गार योजना लागू
"मेरे देश के युवाओं, आज 15 अगस्त है और इसी दिन हम अपने देश के युवाओं के लिए 1 लाख करोड़ रुपये की योजना शुरू कर रहे हैं। आज से प्रधानमंत्री विकासशील भारत रोज़गार योजना लागू हो रही है... इस योजना के तहत, निजी क्षेत्र में पहली नौकरी पाने वाले युवक-युवतियों को सरकार की ओर से 15,000 रुपये मिलेंगे।
आत्मनिर्भरता सीधे हमारी ताकत से जुड़ी है: पीएम मोदी
विकसित भारत का आधार भी है आत्मनिर्भर भारत, अगर कोई दूसरों पर बहुत अधिक निर्भर हो जाता है, तो स्वतंत्रता का प्रश्न ही धुंधला पड़ने लगता है, आत्मनिर्भरता केवल आयात, निर्यात, रुपये, पाउंड या डॉलर तक सीमित नहीं है। इसका अर्थ कहीं अधिक व्यापक है। आत्मनिर्भरता सीधे हमारी ताकत से जुड़ी है: पीएम मोदी
गुलामी ने हमें निर्धन बना दिया: पीएम मोदी
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं, 'असंख्य लोगों ने आजादी के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया, अपनी पूरी जवानी जेलों में बिताई और अपना जीवन गुलामी की जंजीरों को तोड़ने के लिए समर्पित कर दिया,'गुलामी ने हमें निर्धन बना दिया, गुलामी ने हमें निर्भर भी बना दिया... मेरे देश के किसानों ने खून पसीना एक कर के देश के अन्न के भंडार भर दिये।'
लाल किले से पीएम मोदी का संबोधन, पढ़िए खास बातें
'न्यूक्लियर अटैक की धमकी से नहीं डरता आज का भारत', लाल किले से पीएम मोदी का संबोधन, पढ़िए खास बातें
लाल किले से प्रधानमंत्री मोदी की पाकिस्तान को खुली चेतावनी
'न्यूक्लियर अटैक का ब्लैकमेल नहीं सहेंगे', ऑपरेशन सिंदूर पर लाल किले से PM मोदी ने क्या कहा? PAK को दी चेतावनी
'ऑपरेशन सिंदूर आक्रोश की अभिव्यक्ति है'
पीएम मोदी ने कहा कि पूरा भारत आक्रोशित था और पूरी दुनिया इस नरसंहार (पहलगाम) से स्तब्ध थी, ऑपरेशन सिंदूर उसी आक्रोश की अभिव्यक्ति है, पाकिस्तान में तबाही इतनी व्यापक है कि हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं और रोज नई जानकारियाँ सामने आ रही हैं।'
स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी ने दी शुभकामनाएं
Independence Day 2025: सोशल मीडिया पर गूंजा PM मोदी का संदेश, किसी ने कहा प्रेरणादायक तो किसी ने उठाए सवाल
मंडी सांसद कंगना रनौत ने पीएम को बताया 'साइलेंट फेमिनिस्ट'
मंडी सांसद कंगना रनौत ने पीएम को बताया 'साइलेंट फेमिनिस्ट'
अब खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा - पीएम मोदी
देशवासियों को पता चला है कि सिंधु का समझौता कितना एकतरफा है, भारत से निकलती नदियों का पानी दुश्मनों की जमीन को सींच रहा है और मेरे देश का किसान, मेरे देश की धरती पानी के बगैर प्यासी है. इस समझौते ने बीते 7 दशक से देश के किसानों का अकल्पनीय नुकसान किया है, हिन्दुस्तान के हक के पानी पर सिर्फ और सिर्फ हिन्दुस्तान और हिन्दुस्तान के किसानों का है।
'लाल किला तकनीक के माध्यम से भारत के साथ भी जुड़ा हुआ'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'आज लाल किले की प्राचीर से, मैं देश का मार्गदर्शन करने वाले, देश को दिशा देने वाले संविधान निर्माताओं को आदरपूर्वक नमन करता हूं। लाल किले पर आज कई विशेष महानुभाव उपस्थित हैं। दूर-दराज के गांवों से आए पंचायत के सदस्य हैं, ड्रोन दीदी के प्रतिनिधि हैं, लखपति दीदी के प्रतिनिधि हैं, खेल जगत के लोग हैं, राष्ट्र और जीवन को कुछ न कुछ देने वाले महानुभाव यहां उपस्थित हैं। एक प्रकार से, मैं यहां अपनी आंखों के सामने एक लघु भारत देख रहा हूं। और आज, लाल किला तकनीक के माध्यम से भारत के साथ भी जुड़ा हुआ है।'
कब और कहां देखें 15 अगस्त समारोह का लाइव प्रसारण?
15 अगस्त को हम सभी आजादी का 79वां पर्व मना रहे हैं। हर साल की तरह इस बार भी प्रधानमंत्री दिल्ली के लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराएंगे और देशवासियों को संबोधित करेंगे। इस मौके पर पीएम मोदी अपने कार्यकाल की उपलब्धियों और आने वाले समय की योजनाओं पर बात करेंगे।
'2047 में हम विकसित भारत कहलाएंगे'
आज 79वें स्वतंत्रता दिवस पर मैं सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूँ। वर्षों के संघर्ष के बाद, लाखों बलिदानों के बाद, 15 अगस्त 1947 को देश को स्वतंत्रता प्राप्त हुई। देश ने अभी तक केवल विकास ही किया है। आने वाले समय में भी देश अब तक के विकास से दोगुना और यहाँ तक कि चार गुना अधिक विकास करने वाला है। 2047 में जब देश स्वतंत्रता के 100 वर्ष मनाएगा, तब हम विकसित भारत के अपने संकल्प को पूरा कर
पाएंगे: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर
Aaj Ka Mausam: 15 अगस्त पर कैसा है देश के मौसम का मिजाज?
Aaj Ka Mausam: 15 अगस्त पर कैसा है देश के मौसम का मिजाज? क्या बारिश डालेगी आजादी के जश्न में खलल?
READ MORE


















Click it and Unblock the Notifications