Independence Day 2025:कब और कहां देखें 15 अगस्त समारोह का लाइव प्रसारण?कार्यक्रम में शामिल होने का भी है ऑप्शन
Independence Day 2025 LIVE Telecast: 15 अगस्त को हम सभी आजादी का 79वां पर्व मना रहे हैं। हर साल की तरह इस बार भी प्रधानमंत्री दिल्ली के लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराएंगे और देशवासियों को संबोधित करेंगे। इस मौके पर पीएम मोदी अपने कार्यकाल की उपलब्धियों और आने वाले समय की योजनाओं पर बात करेंगे।
इस ऐतिहासिक पल को देशभर के लोग लाइव देखने के लिए लाल किले पहुंचते हैं। यहां पर बड़ी संख्या में राजनेता, अधिकारी और कई जाने-माने चेहरे मौजूद होते हैं। अगर आप भी इस कार्यक्रम को अपनी आंखों से देखना चाहते हैं, तो एडवांस में टिकट बुक करनी होगी। इसके अलावा आप इस कार्यक्रम को घर बैठे, लाइव प्रसारण के माध्यम से भी देख सकते हैं।

कहां और कैसे देखें लाइव
- अगर आप लाल किला नहीं जा पा रहे हैं, तो भी इस समारोह को लाइव देख सकते हैं।
- दूरदर्शन नेशनल, दूरदर्शन न्यूज पर इसका सीधा प्रसारण होगा।
- रक्षा मंत्रालय और प्रधानमंत्री कार्यालय के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर भी कार्यक्रम लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।
- कई निजी न्यूज चैनल और उनके मोबाइल ऐप्स पर भी इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखने को मिलेगा।
- सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक और एक्स (ट्विटर) पर भी आधिकारिक हैंडल्स के जरिए लाइव अपडेट और वीडियो उपलब्ध रहेंगे।
ये भी पढ़ें: Independence Day 2025: 78वां या 79वां, स्वतंत्रता दिवस? क्यों मचा है कन्फ्यूजन जानिए यहां
ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्रक्रिया
टिकट रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट से बुक की जा सकती है। इसके लिए ये स्टेप फॉलो करें-
- वेबसाइट aamantran.mod.gov.in या e-invitations.mod.gov.in पर जाएं।
- मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड डालकर लॉगिन करें।
- "Independence Day 2025 Ticket Booking" ऑप्शन चुनें।
- नाम, मोबाइल नंबर और टिकट संख्या भरें।
- पहचान के लिए आधार कार्ड, पासपोर्ट या वोटर आईडी की कॉपी अपलोड करें।
- 20, 100 या 500 रुपये का ऑनलाइन भुगतान करें (सीट लोकेशन के अनुसार)।
- बुकिंग के बाद आपको QR कोड सहित ई-टिकट मिल जाएगी।
ऑफलाइन टिकट कहां मिलेंगी
लाल किला समारोह के लिए कुछ टिकट ऑफलाइन भी बेची जाती हैं। ये केवल चिन्हित सरकारी इमारतों और विशेष काउंटरों से मिलेंगी। ऑफलाइन टिकट की संख्या सीमित होती है, इसलिए जल्दी खरीदना बेहतर रहेगा।
कार्यक्रम का समय और पहुंचने की जानकारी
समारोह सुबह 7:30 बजे शुरू होगा। मेहमानों को सुबह 6:30 से 7:00 बजे के बीच पहुंचने की सलाह दी जाती है। नजदीकी मेट्रो स्टेशन लाल किला और चांदनी चौक हैं। स्वतंत्रता दिवस पर मेट्रो सुबह 4 बजे से चलने लगेगी। निजी वाहन से आने वालों को सुरक्षा जांच से गुजरना होगा।
ये भी पढ़ें: 15 अगस्त से पहले दिल्ली में आतंक फैलाने की साजिश बेनकाब, सरिता विहार में 10 पिस्टल और मैगजीन बरामद












Click it and Unblock the Notifications