Independence Day 2023 Live: राष्ट्रपति मुर्मू की अपील- लोभ की संस्कृति छोड़ें, अपनी जड़ों की ओर लौटें

President Speech Today: पूरे देश में स्वतंत्रता दिवस की धूम है। कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लालकिले की प्राचीर पर ध्वाजारोहण करेंगे। उसके बाद वो राष्ट्र के नाम अपना भाषण देंगे। जिसको लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इससे पहले आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देश की जनता को संबोधित किया। उनका संबोधन भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू हो गया था। पढ़ें इस खबर से जुड़ा हर अपडेट लाइव-

 President Draupadi Murmu

LIVE Feed
Aug 14, 2023, 7:52 PM IST

लोभ की संस्कृति छोड़, अपनी जड़ों की ओर लौटें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि लोभ की संस्कृति दुनिया को प्रकृति से दूर करती है और अब हमें यह एहसास हो रहा है कि हमें अपनी जड़ों की ओर लौटना चाहिए। जनजातीय समुदायों द्वारा युगों से अपना अस्तित्व बनाए रखने के रहस्य को एक शब्द में ही व्यक्त किया जा सकता है। वह शब्द है: हमदर्दी।
Aug 14, 2023, 7:47 PM IST

राष्ट्रपति मुर्मू की आदिवासियों से अपील

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि मैं अपने आदिवासी भाई-बहनों से अपील करती हूं कि आप सब अपनी परंपराओं को समृद्ध करते हुए आधुनिकता को अपनाएं। जरूरतमंदों की सहायता के लिए विभिन्न क्षेत्रों में पहल की गयी है तथा व्यापक स्तर पर कल्याणकारी कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।
Aug 14, 2023, 7:43 PM IST

वंचितों को वरीयता प्रदान करना हमारी नीतियों में

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि मुश्किल दौर में भारत की अर्थव्यवस्था न केवल समर्थ सिद्ध हुई है बल्कि दूसरों के लिए आशा का स्रोत भी बनी है। वंचितों को वरीयता प्रदान करना हमारी नीतियों और कार्यों के केंद्र में रहता है। परिणामस्वरूप पिछले दशक में बड़ी संख्या में लोगों को गरीबी से बाहर निकालना संभव हो पाया है।
Aug 14, 2023, 7:35 PM IST

भारत पूरी दुनिया के विकास मे अहम भूमिका निभा रहा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि भारत, पूरी दुनिया में, विकास के लक्ष्यों और मानवीय सहयोग को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। चूंकि G20 समूह दुनिया की दो-तिहाई जनसंख्या का प्रतिनिधित्व करता है, इसलिए यह हमारे लिए वैश्विक प्राथमिकताओं को सही दिशा में ले जाने का एक अद्वितीय अवसर है।
Aug 14, 2023, 7:29 PM IST

हमारी बेटियां साहस के साथ, हर तरह की चुनौतियों का सामना करें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि मैं सभी देशवासियों से आग्रह करती हूं कि वे महिला सशक्तीकरण को प्राथमिकता दें। मैं चाहूंगी कि हमारी बहनें और बेटियां साहस के साथ, हर तरह की चुनौतियों का सामना करें और जीवन में आगे बढ़ें।
Aug 14, 2023, 7:24 PM IST

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बोलीं- देश के हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि आज महिलाएं विकास और देश सेवा के हर क्षेत्र में बढ़-चढ़कर योगदान दे रही हैं तथा राष्ट्र का गौरव बढ़ा रही हैं। आज हमारी महिलाओं ने ऐसे अनेक क्षेत्रों में अपना विशेष स्थान बना लिया है जिनमें कुछ दशकों पहले उनकी भागीदारी की कल्पना भी नहीं की जा सकती थी।
Aug 14, 2023, 7:20 PM IST

महात्मा गांधी और अन्य महानायकों ने भारत की आत्मा को फिर से जगाया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि महात्मा गांधी तथा अन्य महानायकों ने भारत की आत्मा को फिर से जगाया और हमारी महान सभ्यता के मूल्यों का जन-जन में संचार किया। सरोजिनी नायडू, अम्मू स्वामीनाथन, रमा देवी, अरुणा आसफ़ अली और सुचेता कृपलानी जैसी अनेक महिला विभूतियों ने अपने बाद की सभी पीढ़ियों की महिलाओं के लिए आत्म-विश्वास के साथ, देश तथा समाज की सेवा करने के प्रेरक आदर्श प्रस्तुत किए हैं।
Aug 14, 2023, 7:19 PM IST

हम सभी, समान रूप से, इस महान देश के नागरिक: राष्ट्रपति मुर्मू

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि हम सभी, समान रूप से, इस महान देश के नागरिक हैं। हम सब को समान अवसर और अधिकार उपलब्ध हैं तथा हमारे कर्तव्य भी समान हैं।
Aug 14, 2023, 7:15 PM IST

हमारी पहचान जाति, पंथ-भाषा से ऊपर

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि जाति, पंथ, भाषा और क्षेत्र के अलावा, हमारी अपने परिवार और कार्य-क्षेत्र से जुड़ी पहचान भी होती है। लेकिन हमारी एक पहचान ऐसी है जो इन सबसे ऊपर है, और हमारी वह पहचान है, भारत का नागरिक होना।
Aug 14, 2023, 7:07 PM IST

देश के 77वें स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति ने दी बधाई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने संबोधन की शुरुआत में देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मेरे प्यारे देशवासियो, देश के 77वें स्वतंत्रता दिवस पर आप सभी को मेरी हार्दिक बधाई! यह दिन हम सब के लिए गौरवपूर्ण और पावन है। चारों ओर उत्सव का वातावरण देखकर मुझे बहुत प्रसन्नता हो रही है।
Aug 14, 2023, 6:17 PM IST

'हर घर तिरंगा' अभियान जारी

मोदी सरकार 'हर घर तिरंगा' अभियान चला रही। जिसके तहत सभी से अपने-अपने घरों में तिरंगा लगाने की अपील की जा रही है।
Aug 14, 2023, 6:17 PM IST

लाल किले पर होगा भव्य कार्यक्रम

वहीं मंगलवार को लाल किले पर भव्य कार्यक्रम होगा। इस बार सरकार ने 1800 खास मेहमान बुलाए हैं। जिसमें देश के किसान शामिल होंगे।
Aug 14, 2023, 6:13 PM IST

कहां सुनने को मिलेगा ये भाषण?

ये संबोधन आप दूरदर्शन और डीडी न्यूज पर देख सकते हैं। इसके अलावा दोनों के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी इसका प्रसारण होगा।
Aug 14, 2023, 6:12 PM IST

7 बजे होगा संबोधन

राष्ट्रपति सचिवालय के मुताबिक द्रौपदी मुर्मू शाम 7 बजे देश की जनता को संबोधित करेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+