Independence Day 2022: लाल चौक पर प्रदर्शित किया गया 750 वर्ग फीट का तिरंगा
देश में आजादी के 75 वर्षों का जश्न मनाया जा रहा है और लाल किले की प्राचीर से आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ध्वजारोहण किया।
नई दिल्ली, 15 अगस्त: देश में आजादी का जश्न मनाया जा रहा है और लाल किले की प्राचीर से आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ध्वजारोहण कर इस जश्न की शुरुआत की। पीएम मोदी ने ध्वजारोहण के बाद देश के नाम अपना संबोधन जारी किया और कहा कि मैं विश्व भर में फैले हुए भारत प्रेमियों को, भारतीयों को आजादी के इस अमृत महोत्सव की बहुत-बहुत बधाई देता हूं। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने देश की महिला क्रांतिकारियों, शहीदों और देशभक्तों को याद किया। पढ़िए, स्वतंत्रता दिवस समारोह से जुड़े सभी लाइव अपडेट।

लाइव अपडेट्स:-
LIVE Feed
जम्मू-कश्मीर: सिक्किम से अंटार्कटिका तक यात्रा करने वाला 750 वर्ग फीट का राष्ट्रीय ध्वज श्रीनगर के लाल चौक पर प्रदर्शित किया गया। श्रीनगर सेक्टर सीआरपीएफ ने बताया कि यह देखने लायक था जब श्रीनगर सेक्टर सीआरपीएफ द्वारा ऐतिहासिक लाल चौक पर 750 वर्ग फीट राष्ट्रीय ध्वज प्रदर्शित किया गया था। राष्ट्रगान गाने के लिए सभी नागरिक और बल के जवान एक साथ आए।
READ MORE












Click it and Unblock the Notifications