Independence day 2021: 15 अगस्त पर दोस्तों को इन देशभक्ति और शायरी के संदेशों से दें बधाई
Independence day 2021: 15 अगस्त पर दोस्तों को इन देशभक्ति और शायरी के संदेशों से दें बधाई
नई दिल्ली, 11 अगस्त: देश इस साल आजादी के 75 साल पूरे कर रहा है। 15 अगस्त 2021 को देश को आजाद हुए 75 साल पूरे हो जाएंगे, ऐसे में देश में एक खास माहौल है। हम जानते हैं कि सालों की लंबी लड़ाई और हजारों लोगों के जानमाल की कुर्बानियां देने के बाद ये आजादी मिली थी। ऐसे में हर साल 15 अगस्त को देश के लोग उत्साह से इस दिन को मनाते हैं। इस दिन हम अपने दोस्तों, रिश्तेदारों, परिवारजनों को बधाई देते हैं लेकिन अगर बधाई संदेश खास तरह से लिखा जाए तो ये स्पेशल हो जाता है। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कि किस तरह के संदेशों से आप इस दिन को खास बना सकते हैं।
Recommended Video

संस्कार और संस्कृति की शान मिले ऐसे, हिन्दू मुस्लिम और हिंदुस्तान मिले ऐसे, हम मिलजुल के रहे ऐसे... मंदिर में अल्लाह और मस्जिद में राम मिले जैसे। स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं!
गंगा यमुना यहां नर्मदा, मंदिर मस्जिद के संग गिरजा, शांति प्रेम की देता शिक्षा, मेरा भारत सदा सर्वदा। सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।
ना पूछो ज़माने से, क्या हमारी कहानी है, हमारी पहचान तो बस इतनी है कि हम हिंदुस्तानी हैं। सभी हिंदुस्तानियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं!

जो भरा नहीं है भावों से
बहती जिसमें रसधार नहीं
वह हृदय नहीं है पत्थर है
जिसमें स्वदेश का प्यार नहीं।
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं!
आजादी की कभी शाम ना होने देंगे
शहीदों की कुर्बानी बदनाम ना होने देंगे
बची है लहू की एक बूंद भी रगों में
तब तक भारत माता का आंचल नीलाम ना होने देंगे
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं
ये बात हवाओं को बताए रखना
रोशनी होगी चिरागों को जलाए रखना
लहू देकर जिसकी हिफाजत हमने की
ऐसे तिरंगे को सदा दिल में बसाए रखना
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं
सुंदर है जग में सबसे, नाम भी न्यारा है
जहां जाती-भाषा से बढ़कर, देश-प्रेम की धारा है
निशचल, पावन, प्रेम पुराना, वो भारत देश हमारा है
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं
दिल हमारे एक हैं एक ही है हमारी जान
हिंदुस्तान हमारा है, हम हैं इसकी शान
जान लुटा देंगे वतन पे हो जाएंगे कुर्बान
इसलिए हम कहते हैं मेरा भारत महान
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
दुनिया में मिल जाते हैं आशिक कई
मगर वतन से खूबसूरत कोई सनम नहीं होता
नोटों में लिपट कर, सोने से भी सिमटकर मरे कोई
लेकिन तिरंगे से खूबसूरत कोई कफन नहीं होता।
चलो फिर से खुद को जगाते है,
अनुसाशन का डंडा फिर घूमाते है,
सुनहरा रंग है गणतंत्र स्वतंत्रता का,
ऐसे शहीदों को हम सब सर झुकाते है
स्वतंत्रता दिवस 2021 की शुभकामनाएं.
मुझे तोड़ लेना वनमाली!
उस पथ पर देना तुम फेंक,
मातृभूमि पर शीश चढ़ाने
जिस पथ जावें वीर अनेक।












Click it and Unblock the Notifications