Income Tax Raid: फेमस बिरयानी रेस्तरां मेघना फूड्स पर आईटी विभाग ने मारा छापा
Income Tax Raid Meghna Foods: आयकर विभाग (आईटी) ने आज यानी मंगलवार को कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में फेमस बिरयानी रेस्तरां मेघना फूड्स के खिलाफ कार्ऱवाई की। इनकम टैक्स विभाग ने रेस्तरां पर छापा मारा। हालांकि, अभी ये स्पष्ट रूप से पता नहीं चला पाया है कि किन कारणों के चलते यह कार्रवाई की गई है।
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, आईटी अधिकारी इस मुद्दे पर चुप्पी साध रखे हैं। वे कुछ बताने को तैयार नहीं हैं। रेस्तरां के मालिक भी इस कार्रवाई पर कुछ टिप्पणी नहीं की है।

2006 में मेघना को किया था लॉन्च
बता दें कि अपनी स्वादिष्ट बिरयानी के लिए मशहूर रेस्तरां को 2006 में बेंगलुरु के कोरमंगला इलाके में लॉन्च किया गया था। हैदराबाद स्थित बिजनेस ग्रुप के स्वामित्व में यह अब कर्नाटक में नौ शाखाओं में फैल गया है। कोरमंगला और इंदिरा नगर सहित पॉश इलाकों में आउटलेट शामिल हैं।
लोगों के बीच काफी फेमस है मेघना
रेस्तरां ने अपनी वेबसाइट पर एक संदेश में कहा कि मेघना को सभी प्रकार के लोगों के बीच पसंदीदा होने पर गर्व है। जिसमें दोपहर में कॉर्पोरेट लोगों और कॉलेज जाने वाले छात्रों से लेकर रात्रिभोज के समय परिवारों और सिंगलटन तक शामिल हैं।
टैक्स चोरी के आरोप में की गई छापेमारी
आयकर विभाग ने इनकम टैक्स चोरी के आरोप में छापेमारी की गई थी। कोरमंगला, जयनगर और इंदिरानगर आउटलेट्स पर छापेमारी की गई। हैदराबाद में इसका मुख्यालय है। लोगों में मेघना बिरयानी काफी लोकप्रिय है।
यह भी पढ़ें- तंबाकू कारोबारी के घर आयकर विभाग का छापा, मिली डायमंड घड़ियां, करोड़ों में है कीमत












Click it and Unblock the Notifications