तंबाकू कारोबारी के घर आयकर विभाग का छापा, मिली डायमंड घड़ियां, करोड़ों में है कीमत
आयकर विभाग ने तंबाकू कारोबार करने वाली कंपनी बंशीधर तंबाकू ग्रुप कंपनी (Banshidhar Tobacco Group) के मालिक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। आय से अधिक संपत्ति मामले में आईटी विभाग ग्रुप के प्रमुख केके मिश्रा के ठिकानों से करोडों रुपए बरामद किए हैं। इसके आयकर अधिकारियों केके मिश्रा के पास से करोड़ों रुपए के लग्जरी घड़ियां बरामद की हैं, जिसमें से एक की कीमत 2.5 करोड़ है।
बंशीधर तंबाकू ग्रुप कंपनी के मालिक के के मिश्रा के ठिकानों पर आयकर विभाग की रेड जारी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इनकम टैक्स विभाग ने कानपुर, दिल्ली, मुंबई और गुजरात सहित देश के 20 प्रमुख ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस छापेमारी के केंद्र में बंशीधर तंबाकू कंपनी है।

अब तक विभाग को 60 करोड़ रुपये से अधिक की कई लग्जरी कारें मिली हैं। विभाग ने अब तक करीब 5 करोड़ रुपये कैश और देश विदेश में अरबों की बेनामी प्रॉपर्टी के डॉक्यूमेंट्स भी मिले हैं लेकिन आखिर यह पूरा मामला क्या है चलिए समझाते हैं।
बता दें कि तंबाकू कंपनी ने अपनी आय 20-25 करोड़ रुपये घोषित की, जबकि कंपनी का वास्तविक कारोबार 100-150 करोड़ के आसपास है। आरोप है कि कंपनी ने टैक्स चोरी, GST के नियमों की अनदेखी करने के भी आरोप हैं।












Click it and Unblock the Notifications