बेंगलुरु: उर्जा मंत्री शिवकुमार के घर से बरामद हुए 9 करोड़ रुपए, 39 ठिकानों पर छापा

बेंगलुरु। आयकर विभाग ने कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु स्थित इग्लेटन गोल्फ रिसार्ट पर छापा मारा है। बता दें कि यह वही रिसॉर्ट है जहां कांग्रेस की गुजरात इकाई के 42 विधायक रुके हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार यह छापेमारी सुबह 7 बजे से चली। इसी क्रम में कर्नाटक के उर्जा मंत्री डीके शिवकुमार के घर पर छापा मारा गया है।

बता दें कि इग्लेटन रिसॉर्ट शिवकुमार का ही है और वही गुजरात इकाई के कांग्रेस विधायकों को रखने के इंचार्ज हैं।

बेंगलुरु: उर्जा मंत्री शिवकुमार के घर से बरामद हुए 5 करोड़ रुपए, 39 ठिकानों पर छापा

इसके साथ ही आयकर विभाग ने उर्जा मंत्री के भाई डीके सुरेश के घर भी छापेमारी की है। बताया गया कि करीब 10 अफसर, केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स के साथ रिसॉर्ट पहुंचे हैं और छापेमारी की कार्रवाई कर रहे हैं। इसके साथ ही करीब 20 अधिकारी शिवकुमार के घर पर पहुंचे हैं। बताया गया कि शिवकुमार के 39 ठिकानों पर छापेमारी की गई। शिवकुमार के दिल्ली वाले घर से 9 करोड़ रुपए मिले।

सुरेश के करीबी के घर भी छापा

विभाग शिवकुमार के भाई सुरेश के करीबी सहयोग बालाजी के घर भी छापेमारी की। विभाग के सूत्रों ने कहा कि हमें कुछ शिकायतें मिली जिसके आधार पर यह छापेमारी की जा रही है। इस बात के भी आरोप लगाए गए हैं कि गुजरात के विधायकों पर बेइंतहा खर्च किया किया जा रहा है। इतना ही नहीं आयोग सभी कांग्रेस विधायकों के कमरे में जा रही है और जांच कर रही है। इसके साथ ही हर बिल की जांच हो रही है।

बता दें कि इससे पहले कर्नाटक सरकार ने रिसॉर्ट से 982 करोड़ रुपए का पेनाल्टी देने को कहा था। राज्य के कानून मंत्री टीबी जयचंद्र ने कहा था कि कैबिनेट फैसला किया था कि रिसॉर्ट को 982 करोड़ रुपए देना होगा ताकि 77 एकड़ के अतिक्रमण का मामला सुलझ सके अन्यथा वो जमीन सरकार के समक्ष सरेंडर कर दें। कैबिनेट की ओर से यह फैसला 27 जुलाई को लिया गया था।

इस छापे पर अहमद पटेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हताश और निराश है। भाजपा 1 राज्यसभा सीट के लिए इतना परेशान है। राज्य मशीनरी और हर दूसरी एजेंसी का उपयोग करने के बाद, आयकर विभाग का छापा भाजपा की निराशा और हताशा दिखा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+