ओडिशा में आयकर विभाग के छापे के बाद भाजपा ने लगाया आरोप- बीजेडी पर काले धन से चुनाव लड़ रही है
आयकर विभाग ने बीते सप्ताह ओडिशा समेत कुल तीन राज्यों में ताबड़तोड़ कई जगह छापेमारी की। ओडिशा में आईटी विभाग में शराब व्यापारियों और निर्माताओं से करोड़ों रुपयें वसूले गए। जिसको लेकर ओडिशा में भाजपा ने सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजेडी) सरकार पर हमला बोला है। बीजेपी ने आरोप लगाया कि ओडिशा में सत्ताधारी बीजेडी शराब माफियाओं से मिले काले धन से चुनाव लड़ रही है।

ओडिशा प्रमुख मनमोहन सामल ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म 'एक्स' पर लिखा
ओडिशा में आयकर विभाग ने एक कांंग्रेस सांसद द्वारा चलाए जा रहे शराब कारोबार पर छापा मारा। बीजद सरकार द्वारा प्रोत्साहित किया गया था। विभाग ने भारी मात्रा में नकदी जब्त की, जिससे पूरा ओडिशा सदमे में है. ओडिशा में शराब माफिया जिस तरह से पनपा है, उसके लिए राज्य सरकार की आबकारी नीति जिम्मेदार है।
राज्य सरकार शराब माफियाओं को अनुचित लाभ पहुंचा रही है और बीजद उस काले धन से चुनाव लड़ रही है। इतना ही नहीं, राज्य सरकार ने शराब माफिया के हित में ओडिशा में शराब की बाढ़ ला दी है।सामल ने आरोप लगाया कि ओडिसा सरकार शराब माफिया के हित में शराब की बाढ़ ला दी है। उन्होंने बताया कि भाजपा उपखंडों के सामने बीजद सरकार भ्रष्टाचार और काले धन के व्यापार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करेगी।
गौरतलब है कि ओडिशा जिले के बोलांगीर जिले के सुदापाड़ा में एक शराब व्यापारी से जुड़ी संपत्तियों पर आयकर विभाग ने छापा मारा। जिसमें मिली करोड़ों रुपये की नकदी की गिनती रविवार रात को समाप्त हो गई और जब्त की गई नकदी की कुल कीमत लगभग 284 करोड़ रुपये बताई गई।
आयकर विभाग के अधिकारियों को बोलांगीर जिले में सुदपाड़ा डिस्टिलरी यूनिट में भारी मात्रा में नकदी जमा होने का पता चला था जिसके बाद 6 दिसंबर को आईटी ने छापा मारा था।
आपको जानकर ताज्जुब होगा कि 165 बैगों में नगदी रखी गई। इसकी गिनती करने के लिए नजदीक की एसबीआई शाखा में ले जाया गया। इसके बाद आयकर विभाग ने टिटिलागढ़ और संबलपुर में देशी शराब निर्माण यूनिट से भारी मात्रा में नकदी भी जब्त की गई। जब्त नकदी को दो वैन में संबलपुर एसबीआई शाखा ले जाया गया।
टिटिलागढ़ में आईटी के अधिकारियों ने जो जब्ती की वो 11 करोड़ रुपये थी। इसके अलावा संबलपुर में बलदेव साहू एंड संस से जो नगदी जब्द की गई उसकी कुल कीमत 37.5 करोड़ रुपये थी1
NCRB की रिपोर्ट पर धमेंद्र प्रधान बोले- महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध ने ओडिशा को शर्मसार किया है












Click it and Unblock the Notifications