NCRB की रिपोर्ट पर धमेंद्र प्रधान बोले- महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध ने ओडिशा को शर्मसार किया है

राष्‍ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की हाल ही में प्रकाशित रिपोर्ट में ओडिशा में अपराध की स्थिति को लेकर कई सच उजागर हुए हैं। इस रिपोर्ट में ओडिशा में महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध के बारे में खुलासा किया है। राज्‍य में महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध ग्राफ को लेकर केंद्रीय मंत्री धमेंद्र प्रधान ने कहा महिलाओं के प्रति अपराध ने ओडिशा को शर्मसार कर दिया है।

Dharmendra Pradhan

केंद्रीय मंत्री ने रविवार को महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अत्याचार और पीड़ितों को न्‍याय दिलाने में ओडिशा की सरकार की विफलता पर आलोचना की।

राज्य भाजपा महिला मोर्चा की विस्तारित कार्यकारी समिति की बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री धमेंद्र प्रधान ने कहा राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की हाल ही में प्रकाशित रिपोर्ट में बढ़ते अपराध ग्राफ ने ओडिशा को शर्मसार कर दिया है।

ओडिशा की बीजद सरकार को अब तक की सबसे अक्षम और भ्रष्ट सरकार करार देते हुए धमेंद्र प्रधान ने कहा एनसीआरबी की रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में महिला अत्याचार के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं, जिससे ओडिशा राज्‍य की देश भर में छवि खराब हुई हे। इसके साथ ही धमेंद्र प्रधान ने कहा राज्‍य सरकार ने बीजद की महिला नेताओं ने जो अपनी ही पार्टी के नेताओं पर आरोप लगाए थे, उन गंभीर आरोपों के बावजूद सरकार चुप्‍पी साधे बैठे हुए है।

इसके साथ ही धमेंद्र प्रधान ने ओडिशा में भाजपा महिला मोर्चा के सदस्यों से सरकार के महिला विरोधी रवैये के खिलाफ राज्यव्यापी भी शुरू करने का आह्वान किया।

धमेंद्र प्रधान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महिलाओं के लिए की गई पहलों के बारे में बात करते हुए कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश के लिए आगे बढ़ने के रास्ते के रूप में महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास की दिशा तय करेगा।

इसके अलावा बूथ स्तर पर महिलाओं की ताकत बढ़ाने, हर घर तक पहुंचने और पिछले कुछ वर्षों में प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किए गए कल्याण कार्यक्रमों के बारे में महिलाओं को जानकारी देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा

मोदी का विकसित ओडिशा और भारत का सपना तब पूरा होगा जब राज्य की महिलाएं नेतृत्व करेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+