दिवाली के दिन देश के कई हिस्सों में आगजनी की घटनाएं, जम्मू-कश्मीर में बाइक शोरूम जलकर खाक

नई दिल्ली। दीपावली के मौके पर भारत के कई हिस्से में आगजनी की खबरें सामने आई हैं, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में शनिवार शाम भीषण आग लगने की घटनाएं रिपोर्ट की गईं। हालांकि इन सभी घटनाओं में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है लेकिन आग लगने की वजह से लाखों की संपत्ति जलकर खाक हो गई। जम्मू-कश्मीर में शनिवार को एक दोपहिया वाहन के शोरूम में आग लगने के हड़कंप मच गया। मौक पर पहुंची तीन फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है।

जम्मू और कश्मीर में बाइक शो रूम जलकर खाक

जम्मू और कश्मीर में बाइक शो रूम जलकर खाक

न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना जम्मू और कश्मीर उधमपुर जिले के शिव नगर इलाके की है जहां एक बाइक शोरूम में आग लगने से सनसनी फैल गई। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि तीन दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची है, फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है लेकिन शोरूम पूरी तरह जल गया है। राहत बचावकार्य के दौरान तीन दमकलकर्मी आग से जलने की वजह से घायल हो गए हैं, उनका उपचार किया जा रहा है। एएनआई ने शोरूम की कुछ तस्वीरें भी साझा की हैं जिसको देखने के बाद अंदाजा लगाया जा सकता है कि आग किस कदर भड़की होगी।

Recommended Video

    Delhi Fire: दिवाली पर आग,Mundka में एक गोदाम में शख्स की मौत,कुल 205 घटनाएं | वनइंडिया हिंदी

    हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आग लगने की सूचना

    उधर, जम्मू और कश्मीर के पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी भीषण आग की घटनाएं रिपोर्ट की गई हैं। हिमाचल प्रदेश के कुल्ली में कुल्लू में चार अलग-अलग स्थानों गार्सा, नेओली, दुर्गा नगर और पीज में दमकल विभाग के कर्मचारियों को आग बुझाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी तो वहीं, उत्तराखंड में उत्तरकाशी के चिन्यालीसौड़ में पीपल मंडी में एक फर्नीचर हाउस में आग लगने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची फायर टेंडर और पुलिस की टीम ने राहत बचाव का कार्य शुरू किया। हालांकि इनमें से किसी भी हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

    मुंबई स्थित रेस्त्रां में लेवल-1 की आग

    वहीं, दिवाली के दिन ही महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के बायकुला इलाके में स्थित एक रेस्त्रां में लेवल-1 की आग लगने की सूचना दमकल विभागो को मिली। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आग रेस्त्रां की पहली मंजिल पर लगी थी, आग पर काबू पाने के लिए मौके पर 4 फायर टेंडर मौजूद थे। दमकल विभाग के अधिकारी आग को बुझाने में कामयाब रहे और जल्द ही स्थिति को काबू में ले लिया गया। इसके अलावा शनिवार को ही कोलकाता के न्यू टाउन इलाके के पास झुग्गियों में आग लगने से हड़कंप मच गया था।

    यह भी पढ़ें: दिल्लीः गांधी नगर स्थित तीन मंजिला कपड़े की दुकान में लगी आग, दलकल की 20 गाड़ियां मौके पर मौजूद

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+