दिल्लीः गांधी नगर स्थित तीन मंजिला कपड़े की दुकान में लगी आग, दलकल की 20 गाड़ियां मौके पर मौजूद

नई दिल्ली। दिवाली के लिए चल रही खरीदारी के बीच आज (12 नवंबर) दिल्ली के गांधी नगर बाजार में स्थित एक कपड़े की दुकाने में भयंकार आग लग गई। इस हादसे के जानकारी मिलते ही मौके पर दलकल की 20 गाड़ियां पहुंच गई हैं और आग पर कापू करने की कोशिश जारी है। बताया जा रहा है कि आग इतनी भीषण है कि आग की लपटें खिड़की से बाहर निकल रही हैं। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लाखों रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

Delhi Fire has broken out at shop in three-storeyed building in Gandhi Nagar

आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, देर रात आग लगने की वजह से बाजार में भीड़ कम थी जिससे किसी को नुकसान नहीं पहुंचा है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि आग ने पूरी की पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया है। अमारत के चारों तरफ से आग की लपटें खिलाड़ी से बाहर निकल रही हैं। बताया जा रहा है कि यह एक कपड़े की दुकान थी जिसमें अचानक आग की लपटें उठने हड़कंप मच गया। आस-पास की दुकानों को भी खाली करा दिया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर लोगों को दूर रहने के लिए कहा गया है।

गौतम गंभीर ने किया ट्वीट
दिल्ली के गांधी नगर मार्केट में आग की घटना पर पूर्व क्रिकेटर और भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, 'गांधी नगर कपड़ा बाजार में बड़े पैमाने पर आग लगने की भयानक खबर मिली है। बड़ा नुकसान हुआ है लेकिन सौभाग्य से किसी के भी हताहत की कोई रिपोर्ट नहीं। मैं अधिकारियों और पुलिस के लगातार संपर्क में हूं।' बता दें कि पूर्वी दिल्ली से सांसद गौतम गंभीर ने गुरुवार को ही गांधी नगर में एक स्मॉग टावर का उद्घाटन किया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि सिर्फ चौक चौराहों पर प्ले कार्ड के साथ लोगों को खड़ा करने से प्रदूषण का समाधान नहीं होगा।

यह भी पढ़ें: रियाद से बेंगलुरु आ रही फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी, मुंबई एयरपोर्ट पर लैंडिंग के लिए फुल इमरजेंसी घोषित

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+