आज होगा मेट्रो की Magenta Line का उद्घाटन, जानिए खास FACTS

आज होगा DMRC की मैजेन्टा लाइन का उद्घाटन, PM मोदी और CM योगी रहेंगे मौजूद, केजरीवाल को नहीं मिला न्योता

Recommended Video

    Metro Magenta Line Features, Narendra Modi और Yogi करेंगे Inaguration | वनइंडिया हिन्दी

    नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) स्थित बॉटेनिकल गार्डन से देश की राजधानी दिल्ली स्थित कालकाजी तक मेट्रो की मैजेन्टा लाइन का उद्घाटन आज होगा। इस लाइन का उद्घाटन करने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ करेंगे। हालांकि उद्घाटन समारोह में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ना बुलाया जाने पर लोगों में तमाम तरह की चर्चाएं हो रही हैं। जब इस पर दिल्‍ली सरकार से पूछा गया तो एख बयान में कहा गया है कि, 'हमें कार्यक्रम की कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है। हमारी प्रथम प्राथमिकता यात्रियों के लिए सुरक्षित मेट्रो और किराये की उचित दर है और बात अगर उद्धघाटन की है तो हमें कोई निमंत्रण नहीं मिला है। यह सवाल डीएमआरसी और शहरी विकास मंत्रालय से पूछे जाने चाहिए।'

    साल 2018 के मार्च तक पूरा होगा बाकी काम

    साल 2018 के मार्च तक पूरा होगा बाकी काम

    बता दें कि यात्रियों के लिए कई नई सुविधाओं से लैस, यह लाइन सीधे दिल्ली से कालकाजी को नोएडा से जोड़ देगा। यह लाइन, जो दिल्ली मेट्रो का छठा हिस्सा है, यह न केवल यात्रा के समय को कम करती है बल्कि राष्ट्रीय राजधानी की व्यस्त सड़कों पर यातायात के दबाव से भी अलग करती है। इस लाइन पर बाकी काम साल 2018 के मार्च तक पूरा किया जाएगा।

    लगा है नया सिग्नलिंग सिस्टम

    लगा है नया सिग्नलिंग सिस्टम

    • नया सिग्नलिंग सिस्टम: इस लाइन पर नया सिग्नलिंग सिस्टम लगाया गया है। - संचार-आधारित ट्रेन नियंत्रण (सीबीटीसी) से लैस पहली लाइन है जो ट्रेन के प्रतीक्षा समय को दो मिनट से 90-100 सेकंड तक कम कर देगा।
    • फ्रिक्वेंसी: शुरूआत में, ट्रेनों की फ्रिक्वेंसी 5 मिनट 14 सेकंड होगी। फिलहाल इस लाइन पर 10 ट्रेने चलेंगी।
    • बैठने की व्यवस्था

      बैठने की व्यवस्था

      • रंगीन डिब्बे: इस लाइन पर गाड़ियों में सीटों के लिए नीले, गुलाबी और नारंगी के रंगों का प्रयोग किया गया है। वहीं आरक्षित सीटों का संकेत देने वाला एक गहरा रंग प्रयोग किया गया है।
      • बैठने की व्यवस्था: अकेले दो सीटों की जगह तीन सीटें कर दी गई हैं और बाकी पांच सीटर हैं।
      • इलेक्ट्रिकल फिटिंग

        इलेक्ट्रिकल फिटिंग

        • इलेक्ट्रिकल फिटिंग: ट्रेनों के स्टेशन विवरण के साथ ही यूएसबी चार्जिंग पोर्ट्स के साथ एलईडी स्क्रीन भी डिब्बों में फिट किया गया है।
        • प्लेटफार्म स्क्रीन डोर्स: यात्रियों के लिए सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक 9 स्टेशनों में प्लेटफार्म स्क्रीन दरवाजे भी लगाए गए हैं। इस लाइन के लिए ये दरवाजे आवश्यक होंगे क्योंकि चालक-रहित ट्रेन इस लाइन पर चलेंगे।
        • पोल रिप्लेसमेंट

          पोल रिप्लेसमेंट

          • डिब्बों का आकार: हालांकि ये मानक गेज डिब्बे हैं।अन्य लाइनों पर कोच की चौड़ाई 2.9 मीटर है, जबकि इन में, यह 3.2 मीटर है। इन डिब्बों में अतिरिक्त 35-40 लोगों आ सकते हैं।
          • पोल रिप्लेसमेंट: पोल को तीन पैनल वाले समर्थन बार से बदल दिया गया है ताकि अधिक उसे होल्ड कर सकें। यात्रा के दौरान सीट ना पाने वालें यात्रियों के लिए भी गेट के पास पोल लगाए गए हैं।
          • यात्रा का खर्च

            यात्रा का खर्च

            • यात्रा समय: बॉटनिकल गार्डन और कालकाजी मंदिर के बीच यात्रा का समय कम हो जाएगा। सड़क के रास्ते करीब 52 मिनट समय लगता है जबकि मेट्रो से मात्र 19 मिनट में यह दूरी तय की जा सकती है।
            • यात्रा का खर्च: बॉटनिकल गार्डन और कालकाजी मंदिर के बीच की यात्रा का कुल खर्च पहले 50 रुपये तक आता था जो अब 20 रुपए कम होकर 30 रुपए तक पहुंच जाएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+