कोरोना वायरस के चलते सेना ने एक महीने के लिए भर्ती प्रक्रिया को किया स्थगित

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए भारतीय सेना ने बड़ा फैसला लिया है। भारतीय सेना ने सभी आगामी भर्तियों को स्थगित कर दिया है। सेना की ओर से अगले एक महीने के लिए भर्ती प्रक्रिया को स्थगित कर दिया गया है। बता दें कि भारत में लगातार कोरोना वायरस का खतरा बढ़ रहा है। देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 75 पहुंच गई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना वायरस को महामारी घोषित कर दिया है। जिसके बाद दिल्ली, पंजाब में भी कोरोना वायरस को माहामारी घोषित कर दिया गया है।

गैर जरूरी यात्रा ना करें

गैर जरूरी यात्रा ना करें

कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए भारतीय सेना ने तमाम रैंक और यूनिट को निर्देश दिया है कि वह स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर सावधानी बरतें। इसके साथ ही सेना ने लोगों को सलाह दी है कि कोरोना वायरस से डरने और परेशान होने की जरूरत नहीं है। सेना की ओर से कहा गया है कि सभी तरह की भर्ती प्रक्रिया को फिलहाल एक महीने के लिलए स्थगित किया जाता है। साथ ही सेना की ओर से सभी जवानों और अधिकारियों को सुझाव दिया गया है कि जरूरी ना हो तो यात्रा करने से बचें।

क्वारेंटाइन सेंटर बनाए गए

क्वारेंटाइन सेंटर बनाए गए

भारतीय सेना ने सभी कमांड हेडक्वार्टर में क्वारंटाइन सुविधा मुहैया कराने का निर्देश दिया है। अभी तक सेना ने मानेसर में 300 बेट का क्वारेंटाइन सेंटर बनाया है। इसके अलावा जोधपुर, जैसलमेर और झांसी में भी 1000-1000 बेड का क्वारेंटाइन सेंटर बनाया गया है। सेना की ओर से साथ ही कहा गया है कि पश्चिम बंगाल के बिन्नागुरी और बिहार के गया में 300-300 बेड के क्वारंटाइन सेंटर बनाए गए हैं।

भारत में कोरोना वायरस से पहली मौत

भारत में कोरोना वायरस से पहली मौत

बता दें कि कोरोना वायरस से संक्रमण के भारत में 75 मामले सामने आ चुके हैं। भारत में कोरोना वायरस से मौत का पहला मामला कर्नाटक के कलबुर्गी से सामने आया है। यहां 76 वर्षीय बुजुर्ग की कोरोना वायरस से मौत हो गई है। सरकारी अधिकारियों ने बताया कि मृतक 29 फरवरी को सऊदी अरब की यात्रा से लौटा था, हैदराबाद हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद उसकी स्क्रीनिंग की गई थी लेकिन उस दौरान बुजुर्ग में कोरोना वायरस के लक्षण की पहचान नहीं हो पाई थी, वह संदिग्ध मरीजों में शामिल थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+