अर्नब गोस्वामी के अंदाज में मुंबई पुलिस ने अब रिपब्लिक टीवी के एवीपी को उनके घर से उठाया

नई दिल्ली। रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क पर मुंबई पुलिस का लगातार कार्रवाई जारी है। ताजे घटनाक्रम में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मंगलवार तड़के नेटवर्क के डिस्ट्रीब्यूशन असिस्टेंट वीपी घनश्याम को उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया है। वीपी घनश्याम की गिरफ्तारी बिल्कुल रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी के अंदाज में सुबह तड़के अंजाम दिया गया है।

arnab

गौरतलब है मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच यूनिट द्वारा गिरफ्तार वीपी घनश्याम से पिछले कुछ हफ्तों में कथित टीआरपी मामले में 30-40 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की गई है, जो लगातार जांच में सहयोग कर रहे थे। उनकी गिरफ्तारी ऐसे समय में की गई है जब रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी को अचानक उनके घर से हुई गिरफ्तारी के बाद जेल में अपनी 6वीं रात बिता चुके हैं।

arnab

अर्नब गोस्वामाी को गत 4 नवंबर को 2019 में बंद हो चुके सुसाइड के लिए उकसाने के मामले में महाराष्ट्र पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था और अदालत में पेश किए जाने के बाद सेशन कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस बीच अर्नब की लीगल टीम द्वारा बॉम्बे हाई कोर्ट में दायर की गई जमानत की कई याचिकाए रद्द की जा चुकी है। ताजा खबर है कि अर्नब की लीगल टीम अब जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+